MP Crime News: मध्य प्रदेश के बालाघाट में एक बेटे ने अपने पिता को ऐसी मौत दी, जिसे सुनकर किसी की भी रूह कांप जाए. महज जमीन में हिस्सा कम होने की नाराजगी और संपत्ति के लालच में बेटे ने रिश्तों की सारी मर्यादाएं तारतार कर दीं. आरोप है कि उसने अपने 80 वर्षीय पिता पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी और कमरे का दरवाजा बंद कर दिया. बुजुर्ग चलनेफिरने में असमर्थ थे. ये खबर आप जस्ट अभी में पढ़ रहे हैं। आग की लपटों से बचने का उन्हें मौका तक नहीं मिला.

ये मामला लांजी थाना क्षेत्र के ग्राम सोगलपुर का है, जहां 14 नवंबर को कमरे से बुजुर्ग का अधजला शव मिला था. पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए मृतक के छोटे बेटे को गिरफ्तार किया है. मृतक की पहचान डूडेश्वर पिता टीकाराम खोबरागड़े के रूप में हुई है. लांजी एसडीओपी दीपक तोमर के मुताबिक, डूडेश्वर का अपने छोटे बेटे अनिल खोबरागड़े से लंबे समय से विवाद चल रहा था. अनिल पिता से बातचीत तक नहीं करता था.
पिता ने बहन को दे दी थी जमीन
आरोपी अपनी पत्नी और बड़ी बहन अनुसुईया वाघमारे को भी पिता को खाना देने से मना करता था. विवाद की वजह जमीन बताई जा रही है. दरअसल, डूडेश्वर ने अपनी बेटी अनुसुईया को घर के बगल की जमीन दे दी थी. पति से विवाद के बाद बेटी मायके आकर उसी जमीन पर मकान बनाकर रहने लगी थी. पिता का यह फैसला अनिल को पसंद नहीं था. उसे लगता था कि बहन को जमीन देने से संपत्ति में उसका हिस्सा कम हो गया है.
पिता पर पेट्रोल डाला और आग लगा दी
पुलिस के अनुसार, 13 नवंबर की रात अनिल ने पिता के कमरे में जाकर उन पर पेट्रोल डाला और आग लगा दी. इसके बाद कमरे का दरवाजा बंद कर दिया. अगली सुबह जब उसने बहन को पिता को खाना देने जाते देखा तो बाइक से फरार हो गया. पुलिस ने परिजनों के बयान और साक्ष्यों के आधार पर अनिल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. एसडीओपी के मुताबिक, पूछताछ में आरोपी ने पिता को जलाने की बात स्वीकार की है. जमीन और संपत्ति के लालच में एक बेटे द्वारा अपने ही बुजुर्ग पिता की हत्या किए जाने की इस घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है.



