स्कोडा ऑटो इंडिया ने अपनी लोकप्रिय सेडान Slavia Monte Carlo को और भी खास बनाने के लिए दो नए एक्सक्लूसिव कलर लॉन्च किए हैं. कंपनी ने इस कार को Shimla Green और Steel Grey नाम के नए ड्यूलटोन कलर ऑप्शन में पेश किया है. ये दोनों कलर स्कोडा की मशहूर Rallye Monte Carlo रेसिंग से प्रेरित हैं.

सबसे खास बात यह है कि इन नए कलर वाली Skoda Slavia Monte Carlo की पूरे भारत में सिर्फ 200 यूनिट ही बनाई जाएंगी. यानी यह लिमिटेड एडिशन मॉडल होगा और इसे खरीदने वाले ग्राहकों को एक्सक्लूसिव कार का अनुभव मिलेगा.
ज्यादा स्पोर्टी हुई कार
नई Monte Carlo वेरिएंट का लुक नॉर्मल Slavia से ज्यादा स्पोर्टी और आकर्षक दिखाई देता है. कार के फ्रंट ग्रिल, बंपर, साइड स्कर्ट, डोर हैंडल और रियर स्पॉइलर पर ब्लैक फिनिश दी गई है, जिससे इसका स्पोर्टी अंदाज और भी निखरकर सामने आता है. इसके अलावा कार के फेंडर और टेलगेट पर MONTE CARLO की बैजिंग भी दी गई है, जिससे इसे नॉर्मल मॉडल से आसानी से अलग पहचाना जा सकता है.
कार का इंटीरियर भी हुआ खास
कार के इंटीरियर को भी स्पोर्टी लुक देने की कोशिश की गई है. इसमें रेड और ब्लैक ड्यूलटोन थीम दी गई है. इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के चारों तरफ लाल कलर की फिनिश देखने को मिलती है, जबकि एल्यूमिनियम पैडल्स कार के केबिन को प्रीमियम और रेसिंग कार जैसा एहसास देते हैं. इस लॉन्च पर स्कोडा ऑटो इंडिया के ब्रांड डायरेक्टर आशीष गुप्ता ने कहा कि Slavia Monte Carlo को ग्राहकों से शानदार प्रतिक्रिया मिली है. इसकी स्टाइलिश डिजाइन, प्रीमियम फील, दमदार ड्राइविंग अनुभव और मोटरस्पोर्ट से जुड़ी पहचान लोगों को काफी पसंद आई है.
इंजन और पावर
मैकेनिकल तौर पर नई 2026 Skoda Slavia Monte Carlo में कोई बदलाव नहीं किया गया है. इसमें पहले की तरह दो टर्बो पेट्रोल इंजन का विकल्प मिलता है. पहला इंजन 1.0लीटर, 3सिलेंडर TSI टर्बो पेट्रोल है, जो 115 PS की पावर और 178 Nm का टॉर्क देता है. इस इंजन के साथ 6स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स मिलता है. दूसरा इंजन 1.5लीटर, 4सिलेंडर TSI टर्बो पेट्रोल है, जो 150 PS की पावर और 250 Nm का टॉर्क पैदा करता है. ये खबर आप जस्ट अभी में पढ़ रहे हैं। इसके साथ 7स्पीड DSG ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया गया है, जो बेहतर परफॉर्मेंस और स्मूद ड्राइविंग का अनुभव देता है.



