Shiva Sharma Murder Case: कारोबारी शिवा शर्मा हत्याकांड में पुलिस कमिश्नर ने एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए डीसीपी के बाद अब एसीपी हज़रतगंज रजनीश वर्मा को उनके पद से हटा दिया है। गौरतलब है इस सनसनीखेज मामले में प्रशासनिक स्तर पर पहले ही बड़ी कार्रवाई की जा चुकी है, जिसके तहत डीसीपी सेंट्रल विक्रांत वीर को भी हटाया गया था और इंस्पेक्टर हज़रतगंज विक्रम सिंह को लाइन हाजिर किया गया था।

 

 

लोकेशन मिलने से पहले ही बदल रही ठिकाना

जानकारी के मुताबिक, श्रद्धा दुबे नेपाल में बारबार अपना शहर और ठिकाना बदल रही है। सूत्रों के हवाले से बताया जा रहा है कि पुलिस को उसकी संभावित लोकेशन मिलने से करीब चार घंटे पहले ही वह वहां से निकल जाती है। ऐसे में जांच टीम के लिए उस तक पहुंचना चुनौती बना हुआ है। ये खबर आप जस्ट अभी में पढ़ रहे हैं। नेपाल में उसकी तलाश के दौरान अंतरराष्ट्रीय सीमा और मोबाइल नेटवर्क से जुड़ी जानकारी जुटाने में लगने वाला समय भी जांच को प्रभावित कर सकता है। हालांकि, श्रद्धा की मौजूदा लोकेशन को लेकर अभी आधिकारिक पुष्टि सामने नहीं आई है।

चार मोबाइल नंबरों के जरिए तलाश

श्रद्धा दुबे का पता लगाने के लिए पुलिस भारत के तीन और नेपाल के एक मोबाइल नंबर से जुड़े इनपुट खंगाल रही है। इन नंबरों से मिलने वाली जानकारी के आधार पर उसके संभावित ठिकानों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। हालांकि, लगातार ठिकाने बदलने की खबरों के बीच पुलिस को अब तक सफलता नहीं मिली है।

:

वीडियो जारी करने के बाद सोशल मीडिया से दूरी

हत्याकांड के मामले में श्रद्धा दुबे ने दो दिन पहले एक वीडियो जारी कर अपना पक्ष रखा था। बताया जा रहा है कि इसके बाद से वह सोशल मीडिया पर सक्रिय नहीं है। उसका बयान भी सीधे उसके अकाउंट से जारी होने के बजाय एक करीबी के अकाउंट के जरिए सामने आया था।

आठ दिन बाद भी दोनों बहनों की तलाश जारी

शिवा शर्मा हत्याकांड में श्रद्धा दुबे और उसकी बहन रश्मि दुबे की तलाश की जा रही है। दोनों के अब तक पुलिस की गिरफ्त में नहीं आने के कारण जांच टीम अलगअलग सुरागों के आधार पर आगे बढ़ रही है। फिलहाल, पुलिस मोबाइल नंबरों से मिलने वाले इनपुट और अन्य संभावित सुरागों के जरिए आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। मामले में दोनों की गिरफ्तारी और श्रद्धा के नेपाल में होने की जानकारी की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।

: