Kinnar Blessing: अगर किन्नर खुद से दें ये 1 चीज तो भूलकर भी न करें मना, साक्षात मां लक्ष्मी का होता है यह आशीर्वाद!​

News Just Abhi Kinnar Blessing: ज्योतिष में किन्नरों का संबंध बुध ग्रह से माना गया है जिसे बुद्धि और वाणी का कारक माना जाता है। कहा जाता है कि किन्नरों के द्वारा कही गई हर बात सच साबित हो जाती है। यही कारण है कि हर कोई किन्नरों की सिर्फ दुआएं ही लेना चाहता है। कहते हैं किन्नरों द्वारा दिया गया आशीर्वाद किसी भी व्यक्ति की किस्मत चमका सकता है। क्या आप जानते हैं कि इनके द्वारा दी गई एक खास चीज आपको मां लक्ष्मी की विशेष कृपा दिला सकती है। ये खबर आप जस्ट अभी में पढ़ रहे हैं। चलिए जानते हैं ये क्या चीज है।

Kinnar Blessing: अगर किन्नर खुद से दें ये 1 चीज तो भूलकर भी न करें मना, साक्षात मां लक्ष्मी का होता है यह आशीर्वाद!​
Kinnar Blessing: अगर किन्नर खुद से दें ये 1 चीज तो भूलकर भी न करें मना, साक्षात मां लक्ष्मी का होता है यह आशीर्वाद!​

किन्नर से मिला ‘सिक्का’

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, यदि किन्नर आपको 1, 2 या 5 रुपये का सिक्का दे दे, तो समझिए आपकी किस्मत चमकने वाली है। किन्नरों द्वारा दिया गया ये सिक्का सीधा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद माना जाता है। अगर बुधवार को ऐसा हो जाए, तो ये ओर भी ज्यादा शुभ साबित होता है।

सिक्का मिलने के बाद क्या करें?

  • किन्नर द्वारा मिला ये सिक्का बेहद खास होता है इसलिए इसे भूलकर भी खर्च करने की कोशिश न करें।
  • सिक्के को घर ये आएं और गंगाजल से इसे शुद्ध कर लें।
  • इसके बाद इसे किसी लाल या पीले रंग के कपड़े में लपेटें।
  • फिर मां लक्ष्मी का ध्यान करते हुए इस पर तिलक और अक्षत लगाएं।
  • फिर इस पोटली को बांधकर आप घर की तिजोरी में या उस स्थान पर रख दें, जहां भी आप कीमती चीजें रखते हैं।
  • इसके अलावा आप चाहें तो इस सिक्के को अपने पर्स में भी रख सकते हैं।

इस जादुई सिक्के के चमत्कारी फायदे

  • किन्नर से प्राप्त ये सिक्का घर में रखने से आर्थिक स्थिति में सुधार आने लगता है।
  • अगर बिजनेस मंदा चल रहा है या नौकरी में प्रमोशन नहीं मिल रहा है तो इस सिक्के को पर्स में रखें। इससे आपकी तरक्की के रास्ते खुलने लगेंगे।
  • कहते हैं जिस व्यक्ति के पास किन्नर के आशीर्वाद वाला सिक्का होता है, वहां मां लक्ष्मी की विशेष कृपा बरसती है और अन्नधन के भंडार हमेशा भरे रहते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *