Ishan Kishan : न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज के बीच भारतीय टीम को एक और झटका लगा है। विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन तीसरे टी20 मुकाबले से भी बाहर हो गए हैं। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने 26 अक्टूबर को इसकी आधिकारिक जानकारी दी। ईशान की गैरमौजूदगी में अब सबकी नजरें इस बात पर टिकी हैं कि तीसरे मुकाबले में भारतीय टीम किस संयोजन के साथ मैदान पर उतरेगी। वहीं, उनके रिप्लेसमेंट को लेकर भी अहम जानकारी सामने आई है।

चोट से उबर रहे हैं Ishan Kishan, लेकिन पूरी तरह फिट नहीं
ईशान किशन को न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले के दौरान दाईं जांघ के अंदरूनी हिस्से की मांसपेशियों में हल्का खिंचाव आया था। इसी चोट के कारण वह दूसरा टी20 मुकाबला भी नहीं खेल पाए थे। अब तीसरे मैच से पहले उनकी फिटनेस को लेकर बीसीसीआई ने स्थिति स्पष्ट कर दी है।
बोर्ड के मुताबिक, ईशान किशन की रिकवरी अच्छी चल रही है, लेकिन वह अभी मैच खेलने के लिए पूरी तरह फिट नहीं हुए हैं। बीसीसीआई की मेडिकल टीम लगातार उनकी प्रगति पर नजर रख रही है। ऐसे में उन्हें जल्दबाजी में मैदान पर उतारने के बजाय पूरी तरह फिट होने का इंतजार किया जा रहा है।
कुमार कुशाग्र को लेकर BCCIने किया बड़ा अपडेट
ईशान किशन की जगह टीम में कवर के तौर पर शामिल किए गए विकेटकीपर बल्लेबाज कुमार कुशाग्र तीसरे टी20 मुकाबले के लिए भी भारतीय टीम के साथ बने रहेंगे। बीसीसीआई ने अपने आधिकारिक अपडेट में इसकी पुष्टि की है।
कुमार इस समय न्यूजीलैंड दौरे पर भारत ए टीम के साथ थे। ईशान के चोटिल होने के बाद उन्हें भारतीय टी20 टीम के साथ जोड़ा गया था। ये खबर आप जस्ट अभी में पढ़ रहे हैं। हालांकि, टीम में बने रहने का मतलब यह नहीं है कि उनका अंतिम एकादश में खेलना भी तय हो गया है। प्लेइंग इलेवन को लेकर अंतिम फैसला टीम प्रबंधन करेगा।
वैभव सूर्यवंशी को फिर मिल सकता है मौका
ईशान किशन के बाहर होने के बाद युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को तीसरे टी20 में भी मौका मिलने की संभावना है। उन्होंने दूसरे मुकाबले में नंबर तीन पर बल्लेबाजी की थी। हालांकि, उस मैच में वह आठ गेंदों पर चार रन बनाकर आउट हो गए थे।
भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा टी20 मुकाबला 27 अक्टूबर को वेलिंग्टन में खेला जाएगा। भारतीय टीम शुरुआती दोनों मैच जीतकर सीरीज में 20 से आगे है। अब टीम की नजर लगातार तीसरी जीत दर्ज करके बढ़त मजबूत करने पर होगी।



