BSc छात्रा को ‘डार्लिंग’ कहने वाले असिस्टेंट प्रोफेसर के खिलाफ बड़ा एक्शन, लखनऊ विश्वविद्यालय ने किया सस्पेंड​

News Just Abhi लखनऊः लखनऊ विश्वविद्यालय में बीएससी छात्रा को डार्लिंग कहने वाले जूलॉजी विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. परमजीत सिंह को निलंबित कर दिया गया है। मंगलवार को विश्वविद्यालय प्रशासन की तरफ से ये बड़ी कार्रवाई की गई। दोपहर में कार्यपरिषद की आपात बैठक में डॉ. परमजीत सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने पर मुहर लगा दी गई।

BSc छात्रा को 'डार्लिंग' कहने वाले असिस्टेंट प्रोफेसर के खिलाफ बड़ा एक्शन, लखनऊ विश्वविद्यालय ने किया सस्पेंड​
BSc छात्रा को 'डार्लिंग' कहने वाले असिस्टेंट प्रोफेसर के खिलाफ बड़ा एक्शन, लखनऊ विश्वविद्यालय ने किया सस्पेंड​

तीन सदस्यीय उच्चस्तरीय अनुशासन समिति की अंतरिम रिपोर्ट में उन पर छात्रा के यौन शोषण के प्रयास, प्रश्नपत्र लीक की बात स्वीकार करने, विश्वविद्यालय की साख को नुकसान पहुंचाने और UGC और विशाखा गाइडलाइंस के उल्लंघन जैसे गंभीर आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए गए हैं। आरोपी प्रोफेसर को लखनऊ पुलिस गिरफ्तार करके पहले ही जेल भेज चुकी है।

ये खबर आप जस्ट अभी में पढ़ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *