
Telangana Crime: कहते हैं आज के दौर में प्यार जैसी चीजों का नामोनिशान मिट गया है. लेकिन आज हम आपको एक ऐसी प्रेम कहानी बताने जा रहे हैं जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे. दरअसल, तेलंगाना के रंगारेड्डी ज़िले के शमशाबाद इलाके से एक ऐसी घटना सामने आ रही है जिसे जानकर आपका दिल पसीज जाएगा. दरअसल, शमशाबाद की सिद्धार्थ कॉलोनी में रहने वाली नर्मदा नाम की एक लड़की ने अपने बॉयफ्रेंड की मौत के दुख में फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया. जी हाँ, बताया जा रहा है कि नर्मदा लंबे समय से निज़ामाबाद ज़िले के रहने वाले सिद्धार्थ से प्यार करती थी. दोनों परिवार उनकी शादी की तैयारियों में बिज़ी थे, तभी सिद्धार्थ की एक दुखद सड़क हादसे में मौत हो गई, जिसके बाद नर्मदा बुरी तरह टूट गई.
मुझे वापस बुला रहा सिद्धार्थ
नर्मदा जहां अपनी शादी के सपने देख रही थी वहीं उसे क्या पता था कि बरात की जगह उसके मंगेतर की अर्थी घर पहुंचेगी. वहीं इस हादसे के बाद जैसे नर्मदा की जिंदगी ही खत्म हो गई हो. दरअसल, शादी के सपने देखने वाली नर्मदा अपने मंगेतर की मौत का सदमा बर्दाश्त नहीं कर पाई और बहुत ज़्यादा मेंटल परेशानी और डिप्रेशन में चली गई. अपने मंगेतर की मौत के बाद नर्मदा अक्सर रोती थी, अपने परिवार और बहन को अपना दुख बताती थी. वो अपने परिवार से कहती थी कि सिद्धार्थ के बिना इस दुनिया में उसका जीना नामुमकिन है. ये खबर आप जस्ट अभी में पढ़ रहे हैं। इतना ही नहीं, उसने अपनी बहन को यह भी बताया कि सिद्धार्थ हर रात उसके सपनों में आता था और उसे वापस आने के लिए बुलाता था. उसके परिवार ने उसे दिलासा देने की कोशिश की, लेकिन उसका मेंटल स्ट्रेस कम नहीं हुआ.
कौन थे सुकुमार सेन? जिनकी वजह से वोटर लिस्ट से कट गए थे 28 लाख महिलाओं के नाम, क्या थी वजह
अकेलेपन में उठाया बड़ा कदम
वहीं बताया जा रहा है कि घटना वाले दिन, जब परिवार के लोग काम से बाहर गए थे, नर्मदा ने अकेले में एक ऐसा कदम उठाया जो बेहद दुखद था. जब घर पर कोई मौजूद नहीं था नर्मदा ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी. वहीं जब परिवार वापस आया, तो अपनी बेटी को फांसी पर लटका देखकर वो हैरान रह गया. मामले की सूचना तुरंत स्थानीय शमशाबाद RGIA पुलिस स्टेशन को दी गई. साथ ही आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मृतका के पिता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया है.
नदी में मिलीं 920 लाशें! Bangladesh में खेला जा रहा ऐसा खूनी खेल; सबूत मिटाने के लिए लाल रंग से रंग डाली दरिया



