Shubman Gill: भारत और श्रीलंका के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा और अंतिम मैच आज कोलंबो में शुरू हो गया है, भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है. भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने इसी के साथ ये खबर भी दी कि टीम इंडिया में आज के मैच के लिए 1 बदलाव हुआ है.

शुभमन गिल ने बताया कि टीम इंडिया के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव आज के मैच में टीम इंडिया का हिस्सा नही होंगे. कुलदीप यादव की जगह पर सारांश जैन को मौका दिया गया है.

कप्तान Shubman Gill ने बताया कुलदीप यादव को बाहर करने की वजह

भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल जब टॉस के लिए आए तो उन्होंने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लेते हुए कहा कि

“बाएं हाथ के रिस्टस्पिनर कुलदीप को इंफेक्शन की वजह से टीम से बाहर रखा गया. ये खबर आप जस्ट अभी में पढ़ रहे हैं। गिल ने कहा कि  दुर्भाग्य से कुछ इन्फेक्शन की वजह से वह बाहर हो गए हैं और सारांश जैन भारत के लिए अपना डेब्यू कर रहे हैं.”

पहले से ही तय था कुलदीप का बाहर होना

भारतीय टीम के प्लेइंग 11 में ये बदलाव तय माना जा रहा था. पहले टेस्ट मैच के बाद ही इस बात की चर्चा थी कि कुलदीप यादव की जगह पर सारांश जैन को डेब्यू का मौका दिया जा सकता है. सारांश जैन के टीम इंडिया में आने से बल्लेबाजी के साथ ही गेंदबाजी भी मजबूत हो जाएगी.

सारांश जैन की बात करें तो उन्होंने हाल के समय में घरेलू क्रिकेट में अपने प्रदर्शन से काफी प्रभावित किया है और श्रीलंका की पर‍िस्थतियों में शानदार खेल द‍िखाकर अपनी दावेदारी मजबूत की थी. भारत ए के हालिया दौरे के दौरान उन्होंने दो मैचों में छह विकेट लिए और नाबाद 70 रन बनाए.

कोलंबो टेस्ट के लिए भारत की प्लेइंग XI

यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, शुभमन गिल , ऋषभ पंत , रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल, सारांश जैन, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा.