भतीजे ने रचाई चाची से शादी, चाचा बना गवाह, थाने के सामने पहनाई एक-दूसरे को माला!


बागपत। एक महिला ने अपने जेठ के बेटे के गले में माला डालकर शादी कर ली। चाची का भतीजे के साथ काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इससे तंग आकर महिला का पति ही दोनों की शादी का गवाह बना। दोघट थाने पर पहुंचकर भतीजा गणमान्य लोगों के सामने ही चाची को लेकर चला गया।

दोघट थाना क्षेत्र निवासी महिला का अपने सगे जेठ के बेटे के साथ करीब पांच वर्ष से प्रेम प्रसंग चल रहा था। गणमान्य लोगों ने उन्हें समझाने का प्रयास भी किया लेकिन वे नहीं माने। महिला की शादी करीब आठ वर्ष पूर्व हुई थी। उसके दो बच्चे भी हैं। बड़ा बेटा पांच और छोटा बेटा तीन वर्ष का है।

शुक्रवार शाम महिला, उसका पति व भतीजा और उसका पिता दोघट थाने पहुंचे। पुलिस को बताया कि वे दोनों अपनी मर्जी से परिवार और कस्बे से दूर जा रहे हैं। कहीं बाहर रहकर ही मजदूरी करेंगे। पति के सामने ही महिला ने भतीजे के गले में माला डाल दी। इस दौरान कस्बे के आठ-दस गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।

परिवार के लोगों को इस संबंध में लिखकर भी दे दिया गया कि दोनों अपनी मर्जी से जा रहे हैं। महिला के मायके वालों ने इस मौके पर आने से मना कर दिया। कह दिया कि उनका उनकी बेटी के अब कोई संबंध नहीं रहा है।

वहीं, इस संबंध में थाना प्रभारी दोघट सूर्यदीप सिंह का कहना है कि इस तरह के किसी मामले की कोई लिखित जानकारी थाने में नहीं दी गई है। ये खबर आप जस्ट अभी में पढ़ रहे हैं। जानकारी मिली है कि थाने के बाहर ही चाची-भतीजे ने एक-दूसरे के गले में माला डाली है। इससे अधिक जानकारी नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *