टीवी एक्टर अविनाश मिश्रा और ईशा सिंह के ब्रेकअप की खबरों ने मनोरंजन जगत में चर्चा तेज कर दी है। अविनाश ने खुद एक वीडियो साझा कर ईशा से माफी मांगी है और अपने रिश्ते के टूटने की जिम्मेदारी भी ली है। इसी बीच एक्ट्रेस कावेरी प्रियम का एक पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। खास बात यह है कि पहले कावेरी और अविनाश के डेटिंग की खबरें भी सामने आ चुकी हैं।

कावेरी प्रियम ने किस पर साधा निशाना?
अविनाश मिश्रा का माफी मांगते हुए वीडियो सामने आने के बाद कावेरी प्रियम ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर एक क्रिप्टिक पोस्ट साझा किया। ये खबर आप जस्ट अभी में पढ़ रहे हैं। कावेरी ने इस पोस्ट में किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन सोशल मीडिया पर फैंस कयास लगा रहे हैं कि उनका इशारा अविनाश मिश्रा की ओर है। एक्ट्रेस ने अपनी पोस्ट में लिखा, “कुछ एक्टर्स कैमरे से ज्यादा अच्छी एक्टिंग रियल लाइफ में कर लेते हैं। कुछ भी हो जाए, नहीं सुधरेंगे।” कावेरी की इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर चर्चाएं तेज हो गई हैं। हालांकि, एक्ट्रेस ने यह साफ नहीं किया है कि उनका इशारा किसकी तरफ था।
‘ये रिश्ते हैं प्यार के’ में साथ काम कर चुके हैं कावेरी और अविनाश
कावेरी प्रियम और अविनाश मिश्रा ने टीवी सीरियल ‘ये रिश्ते हैं प्यार के’ में साथ काम किया था। इस शो में अविनाश ने कुणाल राजवंश और कावेरी ने उनकी पत्नी कुहू का किरदार निभाया था। बताया जाता है कि शो की शूटिंग के दौरान दोनों की दोस्ती बढ़ी और फिर उनके रिश्ते को लेकर डेटिंग की खबरें सामने आने लगीं। हालांकि, कावेरी और अविनाश ने कभी अपने रिश्ते की आधिकारिक पुष्टि नहीं की। यह भी दावा किया जाता रहा है कि अविनाश ने कावेरी को धोखा दिया था, जिसके बाद दोनों का रिश्ता टूट गया। हालांकि, इस दावे की दोनों की ओर से पुष्टि नहीं हुई है।
अविनाश मिश्रा ने ईशा सिंह से मांगी माफी
ईशा सिंह के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अविनाश मिश्रा ने एक वीडियो साझा किया। इसमें उन्होंने ईशा से सार्वजनिक रूप से माफी मांगी और कहा कि उनके रिश्ते के टूटने की वजह वह खुद हैं। अविनाश ने यह भी माना कि उनसे गलती हुई है और ब्रेकअप की पूरी जिम्मेदारी वह लेते हैं। उन्होंने क्लब में ‘बेवफा’ गाना बजने को लेकर भी सफाई दी और कहा कि ऐसा गलती से हुआ था। उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए था। एक्टर ने इस पूरे मामले को यहीं खत्म करने की अपील भी की है। हालांकि, अविनाश के वीडियो के बाद कावेरी प्रियम की पोस्ट ने इस विवाद को फिर से चर्चा में ला दिया है।



