KL Rahul: भारतीय टीम ने श्रीलंका के खिलाफ गॉल में पहले टेस्ट मैच में 165 रनों से जीत का सामना किया है, जिसको लेकर भारतीय टीम के उप कप्तान केएल राहुल काफी ज्यादा खुश हैं। जीत के बाद केएल राहुल ने कहा कि इस मैच में उन्हें कुछ कठिन अइसाइनमेंट से पहले स्पिन प्रधान परिस्थितियों में खेलने का आत्मविश्वास दिया है।

इसी के साथ ही पहले टेस्ट मैच जीत हासिल करने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान केएल राहुल ने कहा कि मैं इसे राहत की सांस नहीं कहूंगा, बस जीत के बाद मैं खुश हूं, इसका बड़ा कारण ये है कि टीम के लिए हर टेस्ट मैच की जीत काफी ज्यादा खास होती है।

हम श्रीलंका में लंबे समय बाद वापसी कर रहे हैं, इस लिए बहुत से खिलाड़ी यहां नहीं आए हैं। पहली जीत इस दौरे कि काफी ज्यादा बेहतरीन शुरुआत है। इसी के साथ ही केएल राहुल ने कहा कि मुझे लगता है कि हमने इस टेस्ट सीरीज से पहले जिन ज्यादातर बातों पर चर्चा की थी हमने उन्हें पूरा कर लिया है। जो कि हमारे लिए काफी अच्छी बात है।

टॉनिग का काम करेगी गॉल जीत: KL Rahul

प्रेस कॉन्फ्रेंस में आगे केएल राहुल ने कहा कि

“मुझे लगता है कि यह जीत निश्चित रुप से सभी खिलाड़ियों को खुशी का एहसास देने वाली है। ये खबर आप जस्ट अभी में पढ़ रहे हैं। जोकि अगले मैच में सभी खिलाड़ियों को जीत का आत्मविश्वास भी दिलाएगी।”

राहुल ने कहा कि

“अगले साल भारत में ऑस्ट्रेलिया टीम सीरीज खेलने के लिए आ रही तो ऐसे में स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ खेलना और स्पिन वाली परिस्थितियों में खेलना हमारे लिए कुछ ऐसा है, जिस पर हम मौजूदा समय में काम कर रहे हैं।”

इस लिए मौजूदा समय में टीम में शामिल खिलाड़ियों के लिए यह काफी ज्यादा खुशी की बात है। इसी के आगे राहुल ने कहा कि

“मुझे लगता है कि श्रृंखला से पहले आप कितने अच्छे से तैयार हैं, यह आपको किसी भी स्थिति में अच्छा प्रदर्शन करने का बेहतरीन मौका देता है।”

श्रीलंका के खिलाफ स्पिन खेलना है चैलेंज: KL Rahul

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में आगे राहुल ने कहा कि

“श्रीलंका में खेले गए कुछ खेलों का देखना और एक बल्लेबाज के तौर पर खेलना बहुत ही मुश्किल होता है।”

उन्होंने कहा कि

“खिलाड़ी को पिच पर कब रन लेना है कब दबाव को काबू करना है और कब गेंदबाज के सामने सतर्क रहना है, मुझे हमेशा ऐसा करना काफी ज्यादा पसंद आता है और उन सैर पर जाना मेरी तैयारी का सबसेन बड़ा हिस्सा होता है।”

इसके बाद आखिरी में राहुल ने कहा कि

“हां, आपको हमेशा सफलता नहीं मिलेगी, लेकिन मुझे लगता है कि इस स्तर पर खेलने वाला कोई भी व्यक्ति टेस्ट सीरीज में आने से पहले न्यूनतम ही करने का प्रयास करता है।”

दूसरे टेस्ट मैच के लिए टीम इंडिया

23 अगस्त से खेली जाने वाले श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के बारे में बात करें तो उसमें बोर्ड़ बड़ा बदलाव कर सकती है, जिसमें कुलदीप यादव को टीम से बाहर करके सारांश जैन को मौका दिया जा सकता है, वहीं सीरीज के लिए संभावित प्लेइंग 11 कि बात करें तो उसमें शुभमन गिल , केएल राहुल , ऋषभ पंत , यशस्वी जयसवाल, देवदत्त पडिक्कल, ध्रुव जुरेल, रवींद्र जडेजा, मानव सुथार, सारांश जैन, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा जैसे खिलाड़ियों को प्लेइंग 11 में जगह दी जा सकती है, हालांकि अभी इस बारे में आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है।