गोल्ड जीतने के साथ जसप्रीत बुमराह ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, ऐसे पहले क्रिकेटर बने

शनिवार, 3 अक्टूबर को भारत और पाकिस्तान के बीच एशियन गेम्स का फाइनल मुकाबला खेला गया, जिसमें टीम इंडिया ने जीत हासिल करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया। इस मुकाबले में भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने एक खास उपलब्धि हासिल की। गोल्ड मेडल जीतने वाली टीम का हिस्सा होने के साथ-साथ बुमराह के लिए मुकाबले में खास क्षण इसलिए भी रहा क्योंकि यह उनका 100वां टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच था। इस खास उपलब्धि में जीत के बाद तब और चार चांद लग गया जब उनके नाम एक वर्ल्ड रिकॉर्ड जुड़ गया। उन्होंने सूर्यकुमार यादव को पीछे छोड़ते हुए एक बड़ी उपलब्धि हासिल की।

ऐसा करने वाले दुनिया के पहले क्रिकेटर बने
जापान में खेले गए एशियन गेम्स के फाइनल मुकाबले में मिली जीत ने जसप्रीत बुमराह को शीर्ष पर पहुंचा दिया। वे अपने पहले 100 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में सबसे ज्यादा जीत दर्ज करने वाले प्लेयर बन गए। उन्होंने इस मामले में सूर्यकुमार यादव को पीछे छोड़ा। जसप्रीत बुमराह ने अपने 100 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में कुल 78 जीत दर्ज की जो पूरी दुनिया में किसी भी खिलाड़ी द्वारा सर्वाधिक है। इससे पहले विश्व के किसी भी क्रिकेटर ने अपने पहले 100 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 78 में जीत दर्ज नहीं की थी। बुमराह ऐसा करने पहले दुनिया के पहले क्रिकेटर बने हैं। बुमराह से पहले टॉप पर सूर्यकुमार यादव थे, जिन्होंने अपने पहले 100 टी-20 इंटरनेशनल मैचों में से 77 मैच जीते थे। अब वे लिस्ट में दूसरे स्थान पर आ गए हैं।

टॉप-10 में इन बड़े खिलाड़ियों के नाम शामिल
सूची में अक्षर पटेल 72 मैचों में जीत के साथ तीसरे, हार्दिक पांड्या 69 मैचों में जीत के साथ चौथे स्थान पर हैं। ये खबर आप जस्ट अभी में पढ़ रहे हैं। पाकिस्तान के शोएब मलिक 68 जीत के साथ पांचवें स्थान पर हैं। अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी ने अपने पहले 100 मुकाबलों में 66 में जीत दर्ज की है। वे 6वें स्थान पर हैं। बाबर आजम और विराट कोहली इस सूची में 65 जीत के साथ संयुक्त रूप से 7वें स्थान पर हैं। राशिद खान और रोहित शर्मा ने पहले 100 में से 64 मैच जीते हैं। ये दोनों खिलाड़ी संयुक्त रूप से आठवें स्थान पर हैं। नेपाल के क्रिकेटर दीपेंद्र सिंह ऐरी ने पहले 100 में से अपने 63 टी-20 इंटरनेशनल मैच जीते हैं। वे सूची में नौवें स्थान पर हैं। अफगानिस्तान के नजीबुल्लाह जादरान 62 मैचों में जीत के साथ 10वें स्थान पर हैं। ऑस्ट्रेलिया के एडम जैम्पा ने 61 मैचों में जीत हासिल की है, जबकि मोहम्मद हफीज और फखर जमान ने 60-60 मुकाबले जीते हैं।

पहले 100 T20I मैचों में सर्वाधिक जीत दर्ज करने वाले प्लेयर
78 – जसप्रीत बुमराह

77 – सूर्यकुमार यादव

72 – अक्षर पटेल

69 – हार्दिक पंड्या

68- शोएब मलिक

66 – मोहम्मद नबी

65 – बाबर आजम

65 – विराट कोहली

64 – राशिद खान

64 – रोहित शर्मा

63 – दीपेन्द्र सिंह ऐरी

62 – नजीबुल्लाह जादरान

61 – एडम ज़म्पा

60 – मोहम्मद हफ़ीज़

60 – फखर जमां

टी20I में अपने पहले 100 मैचों में से 78 में जसप्रीत बुमराह ने जीत हासिल की, जो किसी भी खिलाड़ी द्वारा सबसे अधिक है और यह एक वर्ल्ड रिकॉर्ड है।