भारत की सबसे बड़ी टूव्हीलर कंपनी हीरो मोटोकॉर्प ने अपनी लोकप्रिय कम्यूटर बाइक Hero Passion+ का नया Disc वेरिएंट लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने इस बाइक की एक्सशोरूम कीमत ₹80,328 रखी है. यह नया मॉडल पहले वाले Passion+ की तुलना में ज्यादा सेफ, ज्यादा मॉडर्न और ज्यादा फीचरलोडेड बनाया गया है.

अगर आप रोजाना ऑफिस, कॉलेज या शहर के अंदर सफर करने के लिए एक भरोसेमंद और ज्यादा माइलेज देने वाली बाइक खरीदना चाहते हैं, तो Hero Passion+ Disc आपके लिए एक अच्छा विकल्प साबित हो सकती है.
अब मिलेगा फ्रंट डिस्क ब्रेक
नई Hero Passion+ Disc में सबसे बड़ा बदलाव फ्रंट डिस्क ब्रेक का किया गया है. पहले इस बाइक में ड्रम ब्रेक मिलता था, लेकिन अब डिस्क ब्रेक मिलने से बाइक की ब्रेकिंग पहले से ज्यादा मजबूत और सुरक्षित हो गई है. इससे अचानक ब्रेक लगाने की स्थिति में बेहतर कंट्रोल मिलता है और राइडर का कॉन्फिडेंस भी बढ़ता है.
फुल डिजिटल मीटर और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी
नई Passion+ Disc में अब फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है. पहले इसमें सेमीडिजिटल मीटर मिलता था. नया डिजिटल डिस्प्ले देखने में मॉडर्न है और कई जरूरी जानकारियां दिखाता है. इसमें ब्लूटूथ कनेक्टिविटी भी दी गई है, जिससे राइडर को कई स्मार्ट फीचर्स मिलते हैं. डिस्प्ले पर कॉल और SMS अलर्ट दिखाई देते हैं. इसके अलावा इसमें रियलटाइम माइलेज, ट्रिप मीटर, स्पीडोमीटर, ओडोमीटर, सर्विस रिमाइंडर और लो फ्यूल इंडिकेटर जैसी सुविधाएं भी मिलती हैं.
LED प्रोजेक्टर हेडलाइट
हीरो का कहना है कि इस बाइक में दिया गया LED प्रोजेक्टर हेडलाइट अपने सेगमेंट का पहला फीचर है. यह हेडलाइट रात में बेहतर रोशनी देती है, जिससे कम रोशनी वाली सड़कों पर भी सुरक्षित तरीके से सफर किया जा सकता है. राइडर की सेफ्टी को ध्यान में रखते हुए कंपनी ने बाइक में साइड स्टैंड इंजन कटऑफ फीचर भी दिया है. अगर साइड स्टैंड नीचे रहेगा, तो इंजन चालू नहीं होगा. इससे स्टैंड नीचे छोड़कर बाइक चलाने से होने वाले हादसों की संभावना कम हो जाती है.
100cc इंजन और 71 kmpl माइलेज
नई Hero Passion+ Disc में वही 100cc सिंगलसिलेंडर BS6 और OBD2 Phase A इंजन दिया गया है, जो पहले वाले मॉडल में मिलता था. यह इंजन 7.91 bhp की पावर और 8.05 Nm का टॉर्क पैदा करता है. इंजन के साथ हीरो की i3S तकनीक भी दी गई है. यह फीचर ट्रैफिक सिग्नल या लंबे समय तक रुकने पर इंजन को अपने आप बंद कर देता है और क्लच दबाने पर दोबारा चालू कर देता है. इससे ईंधन की बचत होती है. कंपनी का दावा है कि यह बाइक 71 किलोमीटर प्रति लीटर तक का माइलेज दे सकती है.



