
नई दिल्ली : पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर जवाब दिया। पीएम मोदी ने भाषण की शुरुआत में पीएम मोदी ने विकसित भारत की यात्रा का जिक्र किया। पीएम मोदी ने कहा कि राष्ट्रपति के अभिभाषण का जिक्र करते हुए कहा कि राष्ट्रपति के भाषण में देश के विकास का स्वर संसद में गूंजा है। उन्होंने कहा कि देश का समर्थ कैसे आगे बढ़ रहे हैं इसकी चर्चा राष्ट्रपति के भाषण में हुई है। उन्होंने कहा कि 21वी सदी का पहला क्वार्टर पूरा हो चुकी है। पीएम मोदी ने कहा कि विकसित भारत की निर्माण की दिशा में दूसरा क्वार्टर भी उतना ही सामर्थवान होने वाला है।
चुनौतियों का समाधान देने वाला देश
पीएम मोदी ने कहा कि शक्ति का आशीर्वाद हमारे साथ है। भारत आज विश्व में चुनौतियों का समाधान देने वाले देश और आशा की किरण बना हुआ है। उन्होंने कहा कि हम समाधान दे रहे हैं। पीएम ने कहा कि भारत का ग्रोथ बहुत हाई है। यह हमारी अर्थव्यवस्था की मजबूती को प्रदर्शित करता है। पीएम ने कहा कि हम जिस गति से आगे बढ़ रहे हैं, आज हम दुनिया की तीसरे नंबर की अर्थव्यवस्था बनने की तरफ बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज सांइस, स्पेस, स्पोर्ट्स हर क्षेत्र में भारत आज आत्मविश्वास से भरा हुआ है।
दुनिया के 9 बड़े देशों से हमारी ट्रेड डील
दुनिया आज नए ग्लोबल ऑर्डर की तरफ बढ़ रहा है। पीएम ने कहा कि द्वितीय विश्व युद्ध के बाद एक वर्ल्ड ऑर्डर बना था। अब एक नया वर्ल्ड ऑर्डर बन रहा है। इसमें झुकाव भारत की तरफ है। उन्होंने कहा कि विश्व मित्र के रूप में, विश्व बंधु के रूप में आज भारत अनेक देशों का विश्वस्त पार्टनर बना है। हम कंधे से कंधा मिलाकर विश्व कल्याण की दिशा में अपनी उचित भूमिका निभा रहे हैं। पीएम ने कहा कि आज पूरा विश्व ग्लोबल साउथ की चर्चा कर रहा है लेकिन भारत आज ग्लोबल साउथ की आवाज बन गया है।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज भारत फ्यूचर रेडी ट्रेड डील कर रहा है। पीएम मोदी ने कहा कि पिछले कुछ समय में दुनिया के 9 बड़े देशों के साथ हमारी ट्रेड डील हुई है। इसमें मदर ऑफ ऑल डील एक साथ 27 देशों के साथ यूरोपीय यूनियन के साथ हुई है। पीएम मोदी ने विपक्ष पर हमला करते हुए कहा कि आपने देश को ऐसी स्थिति में ला दिया कि कोई देश आपसे डील करने को तैयार नहीं था।
विपक्षी सदस्यों ने की नारेबाजी
पीएम मोदी के संबोधन के दौरान विपक्षी सदस्यों ने नारेबाजी की। विपक्षी सदस्यों का कहना था कि तानाशाही नहीं चलेगी, एलओपी को बोलने दो। विपक्ष की नारेबाजी पर पीएम मोदी ने तंज कसते हुए कहा कि खरगे जी की उम्र को देखते हुए बैठकर नारेबाजी की इजाजत दी जानी चाहिए। राज्सभा सभापति ने विपक्षी सदस्यों से हंगामा नहीं करने की अपील की। इसके बाद विपक्षी सदस्यों ने वॉकआउट किया।
लोकसभा में बिना भाषण के धन्यवाद प्रस्ताव पारित
लोकसभा ने बृहस्पतिवार को विपक्षी सदस्यों के हंगामे के बीच राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव को ध्वनिमत से पारित कर दिया। धन्यवाद प्रस्ताव पर सदन में हुई चर्चा का प्रधानमंत्री द्वारा सदन में जवाब देने की परंपरा है, लेकिन गतिरोध की स्थिति के बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जवाब लोकसभा में नहीं हुआ और प्रस्ताव को पारित कर दिया गया। ये खबर आप जस्ट अभी में पढ़ रहे हैं। कांग्रेस ने लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पारित होने को लेकर सवाल उठाए।