जिस पर लगा था अजीत सिंह की हत्या का आरोप, उसी ‘प्रदीप कबूतरा’ को राजभर की पार्टी में किया गया शामिल, गर्माया विवाद​

News Just Abhi ओमप्रकाश राजभर की सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी में मंगलवार को प्रदीप सिंह कबूतरा के शामिल होने से विवाद हो गया। प्रदीप सिंह कबूतरा अजीत सिंह हत्याकांड का आरोपी है। यूपी सरकार में मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने लखनऊ में प्रदीप सिंह कबूतरा को पार्टी में शामिल कराया।

जिस पर लगा था अजीत सिंह की हत्या का आरोप, उसी 'प्रदीप कबूतरा' को राजभर की पार्टी में किया गया शामिल, गर्माया विवाद​
जिस पर लगा था अजीत सिंह की हत्या का आरोप, उसी 'प्रदीप कबूतरा' को राजभर की पार्टी में किया गया शामिल, गर्माया विवाद​

अजीत सिंह की गोली मारकर हुई थी हत्या

कबूतरा आजमगढ़ का रहने वाला है। लखनऊ में 2021 में ब्लाक प्रमुख के पति अजीत सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, जिसमें कबूतरा भी आरोपी बनाया गया था। कबूतरा पर शूटरों को शरण देने का आरोप था।

अब्बास अंसारी भी राजभर की पार्टी से विधायक

कबूतरा ने इस मामले में कोर्ट में सरेंडर भी कर दिया था। मुख्तार अंसारी का बेटा अब्बास अंसारी पहले से ही सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के विधायक हैं। अब्बास अंसारी भी विवादों में रहते हैं।

पूर्वांचल में हैं ओपी राजभर की पार्टी का जनाधार

बता दें कि ओमप्रकाश राजभर उत्तर प्रदेश की राजनीति के एक प्रमुख ओबीसी नेता हैं। ये खबर आप जस्ट अभी में पढ़ रहे हैं। यूपी सरकार में मंत्री भी हैं। साथ ही सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी यानी सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। पार्टी का मुख्य आधार पूर्वांचल और पूर्वी उत्तर प्रदेश के राजभर समाज तथा अन्य पिछड़े वर्गों में माना जाता है।

 

 
 
 
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *