प्यार की कीमत मौत! प्रेमी की हत्या के बाद प्रेमिका ने लगाई फांसी!


Love Story Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में एक कथित प्रेम कहानी का बेहद दुखद अंत सामने आया है. यहां प्रेमी की हत्या के बाद प्रेमिका ने भी आत्महत्या कर ली, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. मामला कोलारस थाना क्षेत्र का है, जहां परिवार पर प्रेमी की पीट-पीटकर हत्या करने के गंभीर आरोप लगे हैं.

प्रेमी को बुलाया, फिर बन गया मौत का जाल
जानकारी के अनुसार अर्जुन पाल और युवती के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध था और दोनों साथ जीवन बिताना चाहते थे. लेकिन युवती के परिजनों को यह रिश्ता मंजूर नहीं था. इसी बीच युवती की सगाई कहीं और तय कर दी गई.

बताया जा रहा है कि सगाई से नाराज युवती ने अर्जुन पाल को फोन कर बुलाया और साथ भागने की योजना बनाई. लेकिन यह बात परिवार वालों को पता चल गई. आरोप है कि परिवार ने अर्जुन को घर में बंधक बना लिया और बेरहमी से पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी. बाद में शव को हाईवे किनारे नाले के पास फेंक दिया गया. यह घटना 31 मार्च 2026 को सामने आई थी.

प्रेमिका ने फांसी लगाकर दी जान
घटना के दो दिन बाद, गुरुवार 2 अप्रैल 2026 को प्रेमिका ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. इस कदम ने पूरे मामले को और भी दर्दनाक बना दिया. परिजनों का दावा है कि यह एकतरफा प्रेम था, लेकिन स्थानीय लोगों के मुताबिक दोनों एक-दूसरे से सच्चा प्यार करते थे और साथ रहना चाहते थे. प्रेमिका का यह कदम कई सवाल खड़े कर रहा है.

अंतरजातीय संबंध बना विवाद की वजह
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार युवती कुशवाहा समाज से थी, जबकि अर्जुन पाल पाल समाज से था. ये खबर आप जस्ट अभी में पढ़ रहे हैं। दोनों के बीच जातिगत अंतर को लेकर परिवार में विरोध था, जो इस दुखद घटना की बड़ी वजह माना जा रहा है. मामले में युवती के परिवार के पांच सदस्यों पर हत्या का आरोप है. घटना के बाद सभी आरोपी फरार बताए जा रहे हैं और पुलिस उनकी तलाश में जुटी है. इस पूरे घटनाक्रम ने दो जिंदगियां छीन लीं और एक परिवार को भी पूरी तरह बिखेर कर रख दिया.

क्या बोले जांच अधिकारी?
कोलारस थाना के जांच अधिकारी गब्बर सिंह गुर्जर के मुताबिक, गुरुवार दोपहर करीब 2 बजे सूचना मिली कि मृतक अर्जुन पाल से प्रेम करने वाली युवती ने फांसी लगा ली है. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और पूरे घटनाक्रम की जांच जारी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *