पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने साल 202627 के लिए पुरुष क्रिकेट टीम के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान कर दिया है। इस बार बोर्ड ने खिलाड़ियों के कॉन्ट्रैक्ट सिस्टम में बड़ा बदलाव किया है। नई सूची में कुल 38 खिलाड़ियों को जगह मिली है, जबकि पिछले कॉन्ट्रैक्ट का हिस्सा रहे 13 खिलाड़ियों को बाहर का रास्ता दिखाया गया है। सबसे चौंकाने वाला नाम पूर्व कप्तान मोहम्मद रिजवान का है। ये खबर आप जस्ट अभी में पढ़ रहे हैं। उनके अलावा पूर्व टेस्ट कप्तान शान मसूद , साइम अयूब और इमामउलहक को भी कॉन्ट्रैक्ट नहीं मिला है। दूसरी तरफ बोर्ड ने युवा खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए डेवलपमेंट कैटेगरी में 19 क्रिकेटर्स को शामिल किया है। नए कॉन्ट्रैक्ट 30 जून 2027 तक प्रभावी रहेंगे।

PCB ने रिजवान समेत इन 13 खिलाड़ियों को दिखाया बाहर का रास्ता

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की नई सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट से कई अनुभवी और चर्चित खिलाड़ियों की छुट्टी हुई है। मोहम्मद रिजवान, शान मसूद, साइम अयूब और इमामउलहक के अलावा हसन अली, अब्दुल्ला शफीक, मोहम्मद हारिस, मोहम्मद नवाज, नोमान अली, हुसैन तलत, खुर्रम शहजाद, अब्बास अफरीदी और मोहम्मद वसीम जूनियर को भी जगह नहीं मिली है।

रिजवान और इमाम को इंग्लैंड दौरे के बीच में ही वापस भेज दिया गया था। वहीं शान मसूद से टेस्ट कप्तानी भी छीन ली गई थी। इन बदलावों के बाद उनका कॉन्ट्रैक्ट से बाहर होना चर्चा का विषय बना हुआ है। हालांकि, कॉन्ट्रैक्ट नहीं मिलने का मतलब यह नहीं है कि ये खिलाड़ी पाकिस्तान की टीम में चयन के लिए अयोग्य हो गए हैं।

बाबर आजम और सलमान अली आगा को मिला खास कॉन्ट्रैक्ट

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने इस बार खिलाड़ियों को उनके खेलने वाले फॉर्मेट के आधार पर अलगअलग कैटेगरी में रखा है। टेस्ट और वनडे दोनों फॉर्मेट का कॉन्ट्रैक्ट सिर्फ बाबर आजम और सलमान अली आगा को मिला है। टेस्ट कैटेगरी में अजान अवैस, मोहम्मद अब्बास, साजिद खान और सऊद शकील शामिल हैं।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने वनडे और टी20 कैटेगरी में अबरार अहमद, फखर जमान, हारिस रऊफ, शाहीन शाह अफरीदी समेत छह खिलाड़ी हैं। वहीं टी20 कैटेगरी में नसीम शाह, शादाब खान और साहिबजादा फरहान सहित सात खिलाड़ियों को जगह मिली है।

19 युवा खिलाड़ियों को भी मिला बड़ा मौका

इस बार पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने डेवलपमेंट कैटेगरी भी बनाई है, जिसमें 19 युवा क्रिकेटर्स को शामिल किया गया है। इनमें अब्दुल समद, अली रजा, फरहान यूसुफ, हुनैन शाह, मोहम्मद ताहा, समीर मिन्हास और उबैद शाह जैसे नाम शामिल हैं। बोर्ड का मकसद युवा प्रतिभाओं को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के लिए तैयार करना है। इस नई व्यवस्था के जरिए पाकिस्तान क्रिकेट में भविष्य की टीम तैयार करने पर जोर दिया जा रहा है।