
फोटो सोर्स- गूगल, एडिटेड बाय- NPG न्यूज़
मध्य प्रदेश पुलिस विभाग में आरक्षक चालक के 1000 पदों पर सीधी भर्ती का आधिकारिक विज्ञापन जारी हो गया है। 15 अक्टूबर से ऑनलाइन आवेदन शुरू होंगे। जानिए पात्रता, परीक्षा तिथि और पूरी डिटेल…
MP Police Bharti 2026: अगर आप भी लंबे समय से मध्य प्रदेश पुलिस में भर्ती होने का सपना देख रहे हैं, तो आपके लिए राहत और खुशी की खबर है। पुलिस मुख्यालय ने युवाओं को बड़ा तोहफा देते हुए आरक्षक चालक (Constable Driver) संवर्ग में कुल 1,000 पदों पर सीधी भर्ती का ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। ध्यान रखने वाली बात यह है कि यह मौका सिर्फ पुरुष अभ्यर्थियों के लिए निकाला गया है। जो भी उम्मीदवार इसमें शामिल होना चाहते हैं, वे 15 अक्टूबर से 29 अक्टूबर के बीच ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं।
किस विभाग में कितने पद?
पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी विज्ञापन के मुताबिक, कुल 1,000 पदों को दो अलग-अलग हिस्सों में बाँटा गया है। ये खबर आप जस्ट अभी में पढ़ रहे हैं। इसमें से सबसे ज्यादा 800 पद जिला पुलिस बल (District Police Force) के लिए रखे गए हैं, जबकि बाकी बचे 200 पदों पर विशेष सशस्त्र बल (SAF) में भर्तियाँ होंगी। योग्य उम्मीदवार अपनी पसंद और पात्रता के हिसाब से आवेदन कर सकेंगे। बता दें कि समय सीमा काफी सीमित है, इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे आखिरी तारीख का इंतजार किए बिना समय रहते फॉर्म जमा कर दें।
अगले साल जनवरी में होगी परीक्षा
आवेदन की प्रक्रिया खत्म होने के बाद उम्मीदवारों को तैयारी के लिए थोड़ा समय मिलेगा। चयन परीक्षा का आयोजन अगले साल 4 जनवरी से राज्य के 13 प्रमुख जिलों में किया जाएगा।
पुलिस प्रशासन ने परीक्षा को सही समय पर और पारदर्शी तरीके से निपटाने के लिए अभी से तैयारियाँ तेज कर दी हैं। अगर आप भी इस भर्ती में किस्मत आजमाना चाहते हैं, तो अभी से अपनी लिखित परीक्षा और ड्राइविंग टेस्ट की तैयारी में जुट जाइए।



