बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल की नई फिल्म ‘बंटवारा 1947’ सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और इसे लेकर दर्शकों के शुरुआती रिव्यू सामने आने लगे हैं। थिएटर से बाहर आए एक दर्शक ने फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि स्टार्स की एक्टिंग तो बेहतरीन है, लेकिन फिल्म की कहानी में कोई खास नयापन या गहराई महसूस नहीं होती। उन्होंने बताया कि फिल्म दर्शकों के दिलों को छूने में नाकाम रही, जिसके चलते सिनेमा हॉल के अंदर का माहौल काफी शांत और बुझाबुझा सा नजर आया।

फिल्म बंटवारा 1947 की कहानी के बारे में

राजकुमार संतोषी के निर्देशन में बनी यह फिल्म देश के बंटवारे की कहानी पर आधारित है। ये खबर आप जस्ट अभी में पढ़ रहे हैं। इसे आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले बनाया गया है। फिल्म में सनी देओल के अलावा प्रीति जिंटा, शबाना आजमी, अली फजल और करण देओल नजर आ रहे हैं।