देश में दूध लगातार महंगा होता जा रहा है. पिछले दो साल में अमूल और मदर डेयरी के कुछ दूध के वेरिएंट की कीमतों में प्रति लीटर 18 रुपए तक की बढ़ोतरी हुई है. 12 नवंबर 2026 को दोनों कंपनियों ने दूध के दाम 2 से 4 रुपए प्रति लीटर तक बढ़ा दिए हैं. इससे पहले भी इस साल कीमतों में बढ़ोतरी की गई थी. सवाल है कि आखिर दूध के दाम लगातार क्यों बढ़ रहे हैं? क्या देश में दूध का उत्पादन कम हो रहा है या इसके पीछे कोई और वजह है?

1. अमूलमदर डेयरी ने क्यों बढ़ाए दाम?
अमूल और ने 12 नवंबर से दूध की कीमतें बढ़ाई हैं. अमूल ने अपने टोंड दूध के दाम 2 रुपए और गोल्ड दूध के दाम 4 रुपए प्रति लीटर बढ़ाए हैं. मदर डेयरी ने भी अपने अलगअलग वेरिएंट की कीमतों में 2 से 4 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है. कंपनियों के मुताबिक, दूध की कीमत बढ़ाने की सबसे बड़ी वजह उत्पादन और प्रोसेसिंग की लागत बढ़ना है. हरा और सूखा चारा महंगा हुआ है. ये खबर आप जस्ट अभी में पढ़ रहे हैं। मक्का, खली और गुड़ जैसे पशु आहार के दूसरे सामानों की कीमतें भी बढ़ी हैं. इसके अलावा दूध को पैक करने वाली प्लास्टिक फिल्म, ईंधन और परिवहन का खर्च भी बढ़ा है.
अमूल के मुताबिक, उसके सदस्य दुग्ध संघों ने पिछले एक साल में किसानों को दिए जाने वाले दूध के खरीद मूल्य में 4 से 5% की बढ़ोतरी की है. वहीं मदर डेयरी ने बताया कि कई इलाकों में हरे और सूखे चारे की कीमत 20% तक और पशु आहार की लागत करीब 10% बढ़ी है. पैकेजिंग और परिवहन सहित अन्य खर्चों में भी बढ़ोतरी हुई है.
2. क्या देश में दूध का उत्पादन घट रहा है?
दूध महंगा होने की एक वजह उत्पादन और उपलब्धता पर दबाव भी है. हालांकि, सरकारी आंकड़े देश में दूध उत्पादन घटने की पुष्टि नहीं करते. पशुपालन और डेयरी विभाग के मुताबिक, भारत में 202324 में 23.93 करोड़ टन दूध का उत्पादन हुआ था. 202425 में यह बढ़कर 24.787 करोड़ टन हो गया. यानी एक साल में उत्पादन में 3.58% की बढ़ोतरी हुई.
दूसरी तरफ, USDA की अक्टूबर 2026 की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में 2026 में दूध उत्पादन 22.2 करोड़ टन रहने का अनुमान है. रिपोर्ट के अनुसार 2027 में इसके 22.65 करोड़ टन तक पहुंचने की संभावना है. यानी उत्पादन में 2 करोड़ टन की कमी आई है. हालांकि ये अमेरिकी एजेंसी के अनुमान हैं, भारत सरकार के आधिकारिक उत्पादन आंकड़े नहीं.
3. मौसम और चारे की कीमतों ने बढ़ाई परेशानी
दूध उत्पादन में पशुओं के खानपान और मौसम की बड़ी भूमिका होती है. अगर पशुओं को पर्याप्त मात्रा में हरा चारा, सूखा चारा और पौष्टिक आहार नहीं मिलता, तो उनके दूध देने की क्षमता पर असर पड़ सकता है. अमूल ने बताया कि गुजरात और देश के कई हिस्सों में बारिश कम और असमान होने से चारे की उपलब्धता प्रभावित हुई है. इससे किसानों की लागत बढ़ी है.
4. भारत में दूध की मांग भी लगातार बढ़ रही है
दूध की कीमतों पर सिर्फ उत्पादन का नहीं, बल्कि मांग का भी असर पड़ता है. भारत दुनिया का सबसे बड़ा दूध उत्पादक और उपभोक्ता देश है. यहां दूध का इस्तेमाल सीधे पीने के अलावा दही, पनीर, घी, मक्खन, मिठाई और दूसरे डेयरी उत्पाद बनाने में भी होता है.
USDA की रिपोर्ट के मुताबिक, 2026 में भारत में दूध की घरेलू खपत करीब 22.19 करोड़ टन रहने का अनुमान है. इसमें करीब 9.3 करोड़ टन दूध सीधे पीने और 12.9 करोड़ टन दूध फैक्ट्रियों में इस्तेमाल होने का अनुमान है. यानी दूध की बड़ी मात्रा डेयरी उत्पाद बनाने में भी खर्च होती है. बढ़ती आबादी, शहरों का विस्तार और लोगों की आमदनी बढ़ने से दूध और उससे बने उत्पादों की मांग भी बढ़ रही है. अगर मांग तेजी से बढ़ती है और उत्पादन उस रफ्तार से नहीं बढ़ता, तो कीमतों पर दबाव पड़ता है.
5. किसानों से लेकर ग्राहकों तक कैसे पहुंचता है महंगा दूध?
दूध की कीमत बढ़ने का असर सिर्फ ग्राहकों पर नहीं पड़ता. इसका सीधा संबंध पशुपालकों की कमाई से भी है. अमूल के मुताबिक, उसके सहकारी मॉडल में ग्राहकों से मिलने वाले राजस्व का करीब 80% हिस्सा 36 लाख दूध उत्पादकों तक पहुंचता है. मदर डेयरी भी अपनी बिक्री से मिलने वाली रकम का औसतन 7580% हिस्सा किसानों से दूध खरीदने पर खर्च करती है. जून 2024 में कंपनी ने दूध के दाम 2 रुपए प्रति लीटर बढ़ाते हुए बताया था कि पशुपालकों की उत्पादन लागत बढ़ने के कारण यह फैसला लिया गया है.
यानी दूध महंगा होने के पीछे सिर्फ कंपनियों का मुनाफा नहीं, बल्कि पशुपालकों को दूध का बेहतर खरीद मूल्य देना, चारा, पशु आहार, पैकेजिंग और परिवहन जैसे कई खर्च शामिल हैं. भारत में करीब 95% दूध उत्पादकों के पास एक से पांच पशु हैं. ऐसे में चारे और पशुओं की देखभाल का खर्च बढ़ने का असर छोटे पशुपालकों पर भी पड़ता है. यानी देश में दूध उत्पादन बढ़ने के बावजूद इसकी उपलब्धता और लागत का संतुलन बनाए रखना डेयरी सेक्टर के सामने बड़ी चुनौती है. जब तक पशुओं की उत्पादकता बढ़ाने और चारे की लागत कम करने पर काम नहीं होगा, तब तक ग्राहकों को दूध की कीमतों में राहत मिलना मुश्किल हो सकता है.



