Featured Image

आजकल सोशल मीडिया के जरिए कई अपराध सामने आते रहते हैं. इस बार रील और वीडियो के जरिए चोरों ने अपना प्लान बनाया और एक यूट्यूबर के घर से 1 करोड़ रुपये उड़ा दिए. इस खबर ने लोगों को हैरान कर दिया है. जानें पूरा मामला.

क्या है पूरा मामला?

तमिलनाडु के कन्याकुमारी जिले के नागरकोइल की रहने वाली YouTuber सरन्या सोशल मीडिया पर अपने ब्लॉग और रील्स के जरिए अपनी ज्वेलरी, कार और नकदी से जुड़ी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रही हैं. हाल ही में उन्होंने बिस्तर पर नोटों का ढेर लगाकर एक वीडियो भी पोस्ट किया था.

जानकारी के मुताबिक, बीती शाम सरन्या और उनके परिवार के लोग घर से बाहर गए हुए थे. ये खबर आप जस्ट अभी में पढ़ रहे हैं। इसी दौरान चोरों ने कथित तौर पर घर में घुसकर अलमारी से करीब 1 करोड़ रुपये मूल्य के गहने और नकदी चोरी कर ली. घटना के बाद थुक्कलय पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है और फिलहाल आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है.

नेटिजंस कर रहे ट्रोल

इंटरनेट पर वायरल हो रहे वीडियो को देखने के बाद नेटिजंस की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं. एक यूजर ने लिखा, बहुत अच्छे लोग हैं, चोरों को अपना प्लान बता दिया. दूसरे यूजर ने बोला, बहुत ही घटिया काम किया औरत ने. वहीं अन्य यूजर्स भी महिला की हरकत पर मजाक उड़ा रहे हैं.