Delhi Lok Adalat Date: अगर आप में लगने का इंतजार कर रहें हैं, तो ये खबर आपके लिए है। दिल्ली में 12 दिसंबर 2026 को नेशनल लगने की तारीख तय की गई थी, जो कि अब बदल दी गई है। अब इसका आयोजन दिसंबर की जगह जनवरी में किया जाएगा। दिल्ली राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण ने लोक अदालत की नई तारीख 9 जनवरी 2027 निर्धारित की है। इस संबंध में आधिकारिक अधिसूचना भी जारी कर दी गई है।

कब लगेगी लोक अदालत?

पहले दिल्ली में 12 दिसंबर 2026 को साल की आखिरी नेशनल लोक अदालत आयोजित होने वाली थी। इसके लिए तैयारियां भी की जा रही थीं, लेकिन अब तारीख में बदलाव कर दिया गया है।

DSLSA की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक, दिल्ली में अगली नेशनल लोक अदालत 9 जनवरी 2027 को आयोजित  होगी। ऐसे में अपने लंबित मामलों और ट्रैफिक चालान का निपटारा कराने वाले लोगों को अब जनवरी तक इंतजार करना होगा।

आखिर क्यों बदली गई लोक अदालत की तारीख?

दिल्ली में नेशनल लोक अदालत की तारीख बदलने के पीछे दिल्ली का फैसला प्रमुख वजह है। दरअसल, दिल्ली हाई कोर्ट ने 12 दिसंबर 2026 को अधीनस्थ अदालतों में सामान्य न्यायिक कामकाज जारी रखने का निर्णय लिया है। इसी वजह से इस दिन प्रस्तावित नेशनल लोक अदालत का आयोजन आगे बढ़ा दिया गया। अब लोक अदालत 9 जनवरी 2027 को आयोजित होगी।

ऐसे में दिल्ली के लोगों को सलाह है कि वे नई तारीख का ध्यान रखें और ट्रैफिक चालान का निपटारा कराने के लिए 4 जनवरी से टोकन डाउनलोड करने की प्रक्रिया पर नजर रखें।

4 जनवरी से डाउनलोड कर सकेंगे टोकन

9 जनवरी 2027 को आयोजित होने वाली लोक अदालत के लिए टोकन डाउनलोड करने की प्रक्रिया 4 जनवरी 2027 को सुबह 10 बजे से शुरू होगी। वाहन मालिक नीचे दिए गए तरीके से अपना टोकन डाउनलोड कर सकते हैं।

ऐसे डाउनलोड करें टोकन 

1. सबसे पहले दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के लोक अदालत के ऑफिशियल पोर्टल पर विजिट करें।

2. होमपेज पर दिए गए ‘ऑनलाइन अपॉइंटमेंट’ विकल्प में बिना कोई स्पेस दिए अपना वाहन नंबर और स्क्रीन पर दिख रहा वेरिफिकेशन कोड दर्ज करके ‘सर्च’ पर क्लिक करें।

3. इसके बाद आपके वाहन से रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा। उसे निर्धारित बॉक्स में भरकर सबमिट करें।

4. OTP वेरीफाई होते ही आपके लंबित चालान स्क्रीन पर दिखने लगेंगे। वहां अपनी सुविधा के अनुसार कोर्ट परिसर और समय का चयन करें।

5. नियम और शर्तों के चेकबॉक्स पर टिक करके फाइनल सबमिट करें। इसके बाद नीचे दिए गए ‘प्रिंट’ विकल्प पर क्लिक करके टोकन का प्रिंटआउट जरूर निकाल लें, क्योंकि इसी पर आपके मजिस्ट्रेट और कोर्ट नंबर की जानकारी दर्ज होगी।

लोक अदालत में किन मामलों का होगा निपटारा?

नेशनल लोक अदालत में कई तरह के मामलों का आपसी सहमति और समझौते के आधार पर समाधान किया जाता है। ये खबर आप जस्ट अभी में पढ़ रहे हैं। इनमें दीवानी मामलों से जुड़े विवाद, लंबित ट्रैफिक चालान, ऋण वसूली से संबंधित मामले, उपभोक्ता विवाद, अदालतों और संबंधित फोरम में पहले से लंबित मामले, समझौता योग्य आपराधिक मामले शामिल हैं।

हालांकि, ऐसे मामलों का निपटारा नहीं किया जाता जो कानून के तहत समझौते योग्य नहीं हैं।