जंगल में सजी थी जुए की महफिल, पुलिस ने मारी रेड, 5 आरोपी गिरफ्तार… नगदी, मोबाइल, मोटरसायकल जब्त​​

Dhamtari News: धमतरी। एसपी भावना पांडेय के निर्देश पर जिले में अवैध गतिविधियों व जुआ-सट्टा के खिलाफ लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में थाना नगरी पुलिस ने नंगरानाला जंगल के अंदर जुआ खेल रहे 5 आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें मौके से गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से नगदी, मोबाइल और वहां जब्त किये गए।

पुलिस को सूचना मिली थी कि नंगरानाला जंगल के अंदर कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर नगरी पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर दबिश दी गई, जहां आरोपी जुआ खेलते हुए पाए गए। पुलिस ने मौके से 52 पत्ती ताश, नगदी रकम 16,000 रूपये, 7 नग मोबाइल फोन कीमती लगभग 27,000 रूपये तथा 4 नग मोटरसाइकिल लगभग 1,00,000 रूपये, कुल 1,43,000 रूपये जब्त किया गया।

गिरफ्तार आरोपी

मामले में आरोपी भानेंद्र कुमार साहू पिता रमेश कुमार साहू उम्र 21 वर्ष, दिनेश तिवारी पिता राम प्रसाद तिवारी उम्र 55 वर्ष, राजकुमार भारद्वाज पिता स्व. जगन्नाथ भारद्वाज उम्र 54 वर्ष, प्रकाश नेताम पिता जोहन नेताम उम्र 40 वर्ष एवं संदीप छत्तर पिता स्व. ये खबर आप जस्ट अभी में पढ़ रहे हैं। रविशंकर छत्तर उम्र 45 वर्ष, सभी निवासी नगरी, थाना नगरी, जिला धमतरी को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के खिलाफ धारा 3(2) जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।

धमतरी पुलिस द्वारा जिले में अवैध जुआ, सट्टा, शराब एवं अन्य असामाजिक गतिविधियों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाकर प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। अवैधानिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों पर आगे भी इसी प्रकार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

मूल रूप से रायपुर के रहने वाले संदीप कुमार कडुकार के पास टीवी और डिजिटल मीडिया का लंबा अनुभव है। उन्होंने छत्तीसगढ़ कॉलेज, रायपुर से बीकॉम और पंडित रविशंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी से पॉलिटिकल साइंस में मास्टर्स किया है। विभिन्न रीजनल चैनल्स में 10 सालों तक काम करने के बाद, संदीप पिछले 7 सालों से NPG News में बतौर रिपोर्टर अपनी जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।