Royal Enfield ने नई Himalayan 440 की बुकिंग फिलहाल रोक दी है. कंपनी को इस बाइक के इतने ऑर्डर मिल चुके हैं कि करीब 6 महीने का स्टॉक पहले ही बुक हो गया है. बाइक को इसी महीने लद्दाक के पहले Himalayan Base Camp में लॉन्च किया गया था. लॉन्च के बाद Himalayan 440 को लोगों का काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला. बुकिंग की संख्या कंपनी के शुरुआती अनुमान से भी ज्यादा पहुंच गई. इसी वजह से रॉयल एनफील्ड ने फिलहाल नए ऑर्डर लेना रोक दिया है. अब कंपनी पहले से मिले ऑर्डर पूरे करने पर ध्यान देगी. साथ ही, Himalayan 440 का प्रोडक्शन धीरेधीरे बढ़ाया जाएगा. जब कंपनी के पास नए ऑर्डर पूरे करने के लिए परर्याप्त कैपेसिटी होगी, तब दोबारा बुकिंग शुरू की जाएगी.

Himalayan 440 में क्या खास है?

राइडर्सस से मिले फीडबैक के बाद रॉयल एनफील्ड ने को फिर से पेश किया है. इसमें पुराने Himalayan 411 की कई खास फीचर्स बरकरार रखी गई हैं. बाइक में अब बड़ा 443 सीसी इंजन दिया गया है. इसके साथ टूरिंग के लिए बेहतर सेटअप और नए हार्डवेयर भी मिलते हैं. हालांकि इंजन और फीचर्स बढ़ने के बावजूद कंपनी ने बाइक का साइज और सीटिंग ऐसी रखी है, ताकि इसे चलाना और संभालना ज्यादा मुश्किल न हो.

443cc इंजन देता है इतनी पावर

में 443cc का सिंगलसिलेंडर, एयरकूल्ड इंजन दिया गया है. यह इंजन 6,250rpm पर 25.4bhp की पावर और 4,000rpm पर 34Nm का टॉर्क देता है. इस इंजन में 81mm का बोर और 86mm का स्ट्रोक है. ये खबर आप जस्ट अभी में पढ़ रहे हैं। इसे 6स्पीड गियरबॉक्स और वेट मल्टीप्लेट क्लच के साथ जोड़ा गया है.

बाइक में 15 लीटर का फ्यूल टैंक मिलता है. इसमें 6स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है, यानी पुराने Himalayan 411 के मुकाबले इसमें एक गियर ज्यादा है. इससे लंबी दूरी की राइडिंग के दौरान बाइक को चलाने में मदद मिल सकती है.

रॉयल एनफील्ड हिमालयन 440
इंजन
443 सीसी सिंगलसिलेंडर
पावर
6,250 आरपीएम पर 25.4 बीएचपी
टॉर्कः
4,000 आरपीएम पर 34 एनएम का टॉर्क
GearBox 6 स्पीड
फ्रंट सस्पेंशन
41 मिमी टेलीस्कोपिक, 200 मिमी ट्रैवल
रियर सस्पेंशन
लिंकेज मोनोशॉक, 180 मिमी ट्रैवल
पहियों
21 इंच आगे / 17 इंच पीछे
ग्राउंड क्लीयरेंस 220 मिमी
सीट की ऊंचाई 800 मिमी
वजन 199 किलोग्राम
ईंधन टैंक 15 लीटर
कीमत
2.29 लाख रुपये

कब शुरू होगी फिर से बुकिंग?

Royal Enfield पहले Himalayan 440 का प्रोडक्शन बढ़ाएगी. मौजूदा ग्राहकों के ऑर्डर पूरे करने को पहले प्राथमिकता दी जाएगी. जब कंपनी के पास अतिरिक्त प्रोडक्शन क्षमता उपलब्ध होगी, तभी नए ऑर्डर लेने शुरू किए जाएंगे. यानी फिलहाल नए ग्राहक Himalayan 440 की बुकिंग नहीं करा पाएंगे और उन्हें कंपनी की अगली घोषणा का इंतजार करना होगा.

17 इंच का रियर व्हील लगा है

इसमें 21 इंच का फ्रंट स्पोक व्हील और 17 इंच का रियर व्हील लगा है, जिसे फ्रंट सस्पेंशन में 200 मिमी और रियर में 180 मिमी का सस्पेंशन ट्रैवल सपोर्ट करता है. ग्राउंड क्लीयरेंस 220 मिमी और सीट की ऊंचाई 800 मिमी है. ब्रेकिंग सिस्टम में 300 मिमी का फ्रंट डिस्क और 240 मिमी का रियर डिस्क है, जिसमें स्टैंडर्ड के तौर पर डुअलचैनल ABS और ढीली सतहों के लिए स्विच करने योग्य रियर चैनल दिया गया है.

इसमें एनालॉगडिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, ट्रिपर नेविगेशन पॉड, एलईडी हेडलाइट, एलईडी टेललाइट और टाइपसी चार्जिंग पोर्ट जैसे फीचर्स भी शामिल हैं. रॉयल एनफील्ड ने 10 किलोग्राम तक का भार उठाने वाला रियर लगेज रैक भी दिया है, जबकि इसका कर्ब वेट 199 किलोग्राम है और इसकी पेलोड कैपेसिटी 176 किलोग्राम है.