कृष्ण जन्माष्टमी पर आप अपने घर के आंगन या पूजा घर के प्रांगण में ये पारंपरिक और सिंपल रंगोली डिजाइन बना सकते हैं. जिसमें पैरों के निशान और मोर पंख भी बनाया गया है. सिक्कू कोलम या चिक्कू रंगोली जैसे पैटर्न वाली इस तरह की रंगोली ज्यादातर दक्षिण भारत में बनाई जाती हैं.

आप जन्माष्टमी के लिए इस रंगोली डिजाइन से भी आइडिया ले सकते हैं. जिसमें बांसुरी के ऊपर माखनमटकी बनाई गई है. इसी के साथ कृष्णा के पद चिह्न और फूलपत्तियों के साथ ही मोर पंख का पैटर्न दिया गया है.

जन्माष्टमी पर आप ये रंगोली डिजाइन बनाएं जो काफी यूनिक लगेगा, क्योंकि ये रेक्टैंगल में बनाया गया है. सबसे पहले बेस कलर ब्लैक रखें. इसमें थोड़ा स्पार्कल और हल्का लाइट कलर सेंटर में फिल करें. इसके बाद बांसुरी बनाएं और श्रीकृष्ण लिखें.इसी के साथ मोर पंख का पैटर्न बनाएं. अब बाहर का डिजाइन बनाकर इसे कंप्लीट करें.

ये रंगोली डिजाइन भी बेहद सिंपल और खूबसूरत है. इसके लिए सबसे पहले आपको बांसुरी का पैटर्न क्रिएट करना है, जिसमें एक साइड लाइट और दूसरी तरफ डार्क ब्राउन कलर का यूज करें. इससे एक शैडो क्रिएट होगी. इसके बाद ऊपर हाफ राउंड बनाकर फिल करें और कृष्णा लिखें. ये खबर आप जस्ट अभी में पढ़ रहे हैं। इसके बाद आउटलाइन पर वाइट ड्ऱॉप से इसे कंप्लीट कर लें.फूलपत्तियों से इसे डेकोरेट करें.

कृष्ण जी को माखन बेहद पसंद था. ऐसे में जन्माष्टमी पर आप मटकी वाली रंगोली भी बना सकते हैं. इसके लिए यहां दी गई तस्वीर में से डिजाइन का आइडिया लें. सबसे पहले चॉक की मदद से गोल मटकी क्रिएट कर लें और इसके बाद इस पैटर्न में रंग भरें.

आपको अगर रंगोली हमेशा ट्रेडिशनल राउंड शेप में पसंद है तो जन्माष्टमी के लिए ये डिजाइन कॉपी कर सकते हैं. डार्क और लाइट ब्लू कलर का बेस तैयार करें. इसमें बांसुरी बनाएं और फिर कृष्णा लिखकर साइड में मोरपंख बनाएं. इसके बाद आउटलाइन कंप्लीट करें. बस ध्यान रखें कि राउंड बिल्कुल परफेक्ट बनना चाहिए.