‘CM न बने डिमोट हो गए’,’ Samajwadi Party का ‘बुरा न मानो होली है’ गाना वायरल; लोग बोले- इसीलिए 10 साल से सत्ता से बाहर है सपा

Samajwadi Party की मीडिया सेल ने BJP सांसद Manoj Tiwari पर तंज कसते हुए एक वीडियो जारी किया है, जिसे लेकर उसे जमकर ट्रोल किया जा रहा है. लोगों ने कहा कि इसी तंज की वजह से सपा 10 साल से सत्ता से बाहर है.

samajwadi party manoj tiwari song viral

Samajwadi Party Bura Na Mano Holi Hai Song Viral: समाजवादी पार्टी ने उत्तर पूर्वी दिल्ली से बीजेपी सांसद और भोजपुरी अभिनेता व सिंगर मनोज तिवारी पर गाने के जरिए जमकर तंज कसा है. ‘सीएम न बने डिमोट हो गए’ बोल वाले इस गाने का कैप्शन दिया गया है- बुरा न मानो होली है.

समाजवादी पार्टी के मीडिया सेल ने 2 मार्च को 12 बजकर 56 मिनट पर वीडियो को अपने X हैंडल पर पोस्ट किया. इस गाने के बोल हैं- बिन बैटरी के रिमोट हो गए, सीएम न बने डिमोट हो गए. अच्छे थे पहले, अब खोट हो गए. सूखी नदियां की जैसे बोट हो गए. रिमोट हो गए. अब गायक न रहे, ना लायक रहे. अब घर के न रहे, न रहे घाट के… लोग उतर गए, इन्हें बांटकर… तत्काल के चक्कर में वेटिंग गई, पार्टी के अंदर भी रेटिंग गई. अब बनाकर गाना कमा रहे खाना… सोच रहे अब ढूंढ़े नया ठिकाना.

कुछ दिन पहले मनोज तिवारी ने ‘होलरिया’ नाम का गाना अपने यूट्यूब चैनल Mridul Music पर जारी किया था. इसमें उन्होंने सपा और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला था. सपा का यह गाना उसी का जवाब माना जा रहा है. हालांकि, यूजर्स ने सपा की जमकर क्लास लगाई है.

https://youtube.com/watch?v=7UeO5COPiKM%3Frand%3D58005.22931152403%26si%3DsLxjxQT8Bo7yal9e

यूजर्स ने सपा के गाने पर क्या कहा?

  • समाजवादी पार्टी के इस गाने पर एक यूजर ने कहा- सपा के इसी बेकार के तंज के कारण जनता ने सपा को सत्ता से बाहर कर दिया. वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा- सपा के ऐसे ही तंज के कारण सपा को शासन से जनता ने 10 साल दूर कर दिया और आने वाले समय में भी करेगी.
  • तीसरे यूजर ने कहा- होली का रंग प्रेम, एकता और उल्लास का होता है, न कि व्यक्तिगत तंज और राजनीतिक विष का.. जब समाजवादी पार्टी होली के नाम पर ‘डिमोट’ का मीम बनाती है, तो याद आता है ‘रंग भी रंग-बिरंगे होते हैं, पर कुछ रंग मन को काला कर देते हैं.’ सच्ची होली तो वो है जो देश को विकास के रंगों से रंगे, न कि नफरत से. बुरा न मानिए, ये सिर्फ सत्य है.
  • चौथे यूजर का कहना है- जब काम पर जवाब न हो, तो मीम ही सहारा बनता है. जनता अब ड्रामे नहीं, विकास और कानून का राज देखती. वहीं, पांचवें यूजर ने लिखा- दूसरों पर तंज करने वाले ये भूल गए कि जनता ने अखिलेश जी को मुख्यमंत्री पद से उतारकर मंत्री बनने लायक भी नही छोड़ा. छठे यूजर ने कहा- गाना अच्छा है.
  • कुछ यूजर्स ने सपा को आईना भी दिखाया. एक यूजर ने कहा- ‘डिमोट’ का टैग लगाकर मीम बनाना अलग बात है, लेकिन असली प्रमोशन और डिमोशन जनता अपने वोट से तय करती है, न कि सोशल मीडिया की एडिटिंग से…
  • दूसरे यूजर ने कहा- त्योहार के नाम पर तंज कसना आसान है, लेकिन राजनीति में असली होली काम और परिणामों से खेली जाती है. ये खबर आप जस्ट अभी में पढ़ रहे हैं। जनता रंगों से नहीं, विकास और पारदर्शिता से खुश होती है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *