हैरान कर देने वाली वारदात: 12वीं केˈ छात्र ने बीच रास्ते में रोका और महिला टीचर के काट डाले होंठ, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती!

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले से एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक महिला टीचर पर 12वीं के छात्र ने हमला कर दिया। इस हमले में महिला शिक्षिका गंभीर रूप से घायल हो गईं और उन्हें इलाज के लिए आगरा रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में भी रिकॉर्ड हो गई है।

जानकारी के अनुसार आरोपी छात्र काफी समय से अपनी ही टीचर को परेशान कर रहा था। स्कूल में भी वह महिला शिक्षिका के साथ छेड़खानी करता था। जब इस बात की शिकायत आरोपी के परिवार से की गई, तो कुछ समय के लिए वह शांत हो गया था, लेकिन बाद में उसने फिर से शिक्षिका को परेशान करना शुरू कर दिया।

बताया जा रहा है कि लगातार परेशान किए जाने की वजह से महिला टीचर ने स्कूल छोड़ दिया था। इसके बावजूद आरोपी छात्र उनका पीछा करता रहा। घटना वाले दिन जब महिला शिक्षिका ट्यूशन पढ़ाने जा रही थीं, तभी आरोपी ने रास्ते में उन्हें रोक लिया और उन पर हमला कर दिया।

हमले के बाद महिला शिक्षिका को गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें आगरा के एक निजी अस्पताल में रेफर किया गया। पीड़िता के परिजनों ने आरोपी छात्र के खिलाफ मैनपुरी कोतवाली में मामला दर्ज कराया है। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है और मामले की जांच जारी है।

ये खबर आप जस्ट अभी में पढ़ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *