.SIR रिपोर्ट सार्वजनिक ही नहीं हुई…तो कैसे पता’ 4 करोड़ नाम कटे, अखिलेश यादव ने योगी पर बोला हमला..!

Akhilesh Yadav on SIR: अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी पर आरोप लगाया कि मतदाता सूची से चार करोड़ नाम हटाने का दावा राजनीतिक साजिश है और SIR रिपोर्ट का इस्तेमाल विपक्ष को कमजोर करने के लिए किया जा रहा।

Akhilesh Yadav News

UP Politics: सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधते हुए कहा कि बिना किसी आधिकारिक आंकड़े के मुख्यमंत्री यह कैसे दावा कर सकते हैं कि चार करोड़ मतदाता सूची से हट गए हैं। अखिलेश यादव ने कहा कि यह बयान दर्शाता है कि राज्य सरकार और चुनाव आयोग मिलकर मतदाता सूची में हेरफेर कर रहे हैं, जिसका सबसे बड़ा नुकसान समाजवादी पार्टी को हो रहा है।

अखिलेश यादव ने सवाल किया कि जब SIR रिपोर्ट अभी सार्वजनिक ही नहीं हुई है, तो मुख्यमंत्री योगी को कैसे पता चला कि चार करोड़ मतदाता हटाए गए हैं। उन्होंने चुनौती देते हुए कहा कि अगर योगी के बयान को सही मान लिया जाए और चार करोड़ का आंकड़ा प्रदेश की 403 विधानसभा सीटों में बांटा जाए, तो हर सीट पर करीब 84 हजार वोट हटते हैं। उन्होंने कहा कि इतना बड़ा बदलाव बिना किसी प्रशासनिक आदेश के संभव नहीं है।

सरकार वोटर लिस्ट से छेड़छाड़ कर रही है

सपा प्रमुख ने आरोप लगाया कि सरकार SIR को बहाना बनाकर वोटर लिस्ट में छेड़छाड़ कर रही है। अखिलेश यादव ने कहा कि यह प्रक्रिया असल में NRC जैसी है और बीजेपी इसके जरिए सामाजिक व राजनीतिक संतुलन बदलना चाहती है। उन्होंने यह भी कहा कि मतदाता सूची से हजारों नाम केवल स्पेलिंग की गलती बताकर हटाए जा रहे हैं और चुनाव आयोग इस पूरे विवाद पर चुप्पी साधे हुए है।

कफ सिरप घोटाले पर भी उठाए सवाल

अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश में हजारों करोड़ रुपये का कोडीन कफ सिरप घोटाला सामने आया है, जिसका नेटवर्क उत्तर प्रदेश से अन्य राज्यों तक फैला हुआ है। उन्होंने बताया कि पहले इस घोटाले को सौ करोड़ का बताया गया था, लेकिन अब यह हजारों करोड़ तक पहुंच गया है और इसमें 700 से अधिक कंपनियों के नाम सामने आ रहे हैं। ये खबर आप जस्ट अभी में पढ़ रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार इस मामले को दबाने की कोशिश कर रही है, जबकि वीडियो सामने लाने वाले पत्रकारों की जान को खतरा बताया जा रहा है। वाराणसी से भी इस नेटवर्क से जुड़े सबूत मिलने की बात कही गई है।

उन्होंने बुलडोजर राजनीति पर तंज कसते हुए कहा कि छोटे-छोटे मामलों में बुलडोजर चल जाता है, लेकिन इतने बड़े घोटाले में बुलडोजर क्यों नजर नहीं आता। अखिलेश ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री का बुलडोजर सिर्फ विपक्ष को डराने का हथियार बन गया है।

प्रदेश में AQI नियंत्रण से बाहर

प्रदूषण पर बोलते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार की नीतियों के कारण अंतरराष्ट्रीय मैच तक रद्द करने पड़े। प्रदेश में AQI नियंत्रण से बाहर है और नदियों की हालत बेहद खराब बनी हुई है। उन्होंने कहा कि सरकार सवालों से बचने के लिए जनता का ध्यान वंदे मातरम् जैसे मुद्दों की ओर भटका रही है।

किसानों के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि किसान खाद के लिए परेशान हैं, लेकिन सरकार समाधान देने के बजाय राजनीतिक तमाशा कर रही है। धान खरीद नीति कमजोर है और MSP को लेकर किसान आज भी आशंकित हैं। अखिलेश यादव ने कहा कि चुनाव नजदीक आते ही बीजेपी विपक्ष की आवाज दबाने की कोशिश करती है, लेकिन समाजवादी पार्टी जनता के मुद्दों पर संघर्ष जारी रखेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *