लड़की के बाथरूम में करता था ताक-झांक, सॉफ्टवेयर इंजीनियर लड़की संग की गंदी हरकत

हाल ही में बेंगलुरू में एक युवती ने शिकायत दर्ज कराई कि किसी ने नहाते समय उसका वीडियो बना लिया है. इसके बाद पुलिस ने आनन-फानन में कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया है.

Bengaluru Crime News: बेंगलुरू में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. एक लड़की ने पुलिस में शिकायत दी है कि एक लड़का उसके बाथरूम में ताक-झांक करता है और उसने उसका वीडियो बनाने की कोशिश की. 23 वर्षीय लड़की ने दावा किया कि एक अज्ञात युवक ने 29 अप्रैल की रात लगभग 9:30 बजे घर में नहाते समय उसका वीडियो बनाने की कोशिश की. इसके बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एक शख्स को गिरफ्तार कर लिया है. 

नहाते समय अज्ञात ने बनाया वीडियो

एफआईआर में बताया गया कि पीड़िता लड़की गरुड़ाचारपाल्या के आश्रय लेआउट स्थित विनोद होम्स में रहती है. वो अपने घर के बाथरूम में नहा रही थी. तभी उसे एहसास हुआ कि एक अज्ञात व्यक्ति अपने फोन में उसकी वीडियो बना रहा है. ये देख वो जोर से चिल्लाई. उसकी आवाज सुनते ही वो आरोपी वहां से भाग गया.

मानसिक रूप से परेशान पीड़िता

कहा जा रहा है कि पीड़िता पेशे से एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर है. वहीं आरोपी का नाम कार्तिक है, जो शादीशुदा है और एमबीए किया हुआ है. 30 वर्षीय कार्तिक बेंगलुरू की एक प्राइवेट कंपनी में काम करता है. ये खबर आप जस्ट अभी में पढ़ रहे हैं। युवती ने पुलिस को बताया कि वो इस घटना के बाद से मानसिक रूप से काफी परेशान है. वहीं शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया. ये पूरा मामला बेंगलुरु के महादेवपुरा के गरुड़ाचारपाल्या का बताया जा रहा है.

गिग वर्कर की हत्या का मामला

वहीं बेंगलुरू में ही एक 36 वर्षीय गिग वर्कर पर नाबालिग लड़की का पीछा करने का आरोप लगा था. लड़की के पिता और रिश्तेदारों ने उसकी हत्या कर दी. इसके बाद उन्होंने वर्कर का शव नाले में फेंक दिया. पुलिस ने मामला दर्ज कर हत्या का मामला दर्ज किया और जांच करने के बाद चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *