किशोर परˈ आया दो बच्चों की माँ का दिल, फ़िर हुआ कुछ ऐसा कि कहना पड़ा प्यार सचमुच अंधा होता है…﹒

किसी ने एक खूबसूरत शायरी लिखी है कि, “जब लगती है आँख तो तुम दिखाई देती हो, शायद इसी को कहते है इश्क़ में अँधा होना।” लेकिन हम आपको एक ऐसी सच घटना से रूबरू कराने जा रहें, जिस पढ़कर आप सच में सोचेंगे कि प्यार अंधा ही होता है। जी हाँ जिस उम्र में बच्चे को पढ़ना-लिखना चाहिए उस उम्र में एक महिला को नाबालिग से प्यार हो जाता है। बता दें कि पढ़ने लिखने की उम्र में 14 साल के एक किशोर को 30 वर्षीय महिला ने अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। उससे इश्क लड़ाने लगी।

इतना ही नहीं इश्क के जाल में फंसाने के बाद महिला ने उस लड़के को अपने साथ घर से भगा लिया। हफ्ते भर लड़के के साथ रही। इस बीच परिवार के सदस्य लड़के और महिला की तलाश करते रहे। रिश्तेदारों के भी सम्पर्क मेे रहे। प्रेम संबंध का यह अजीबोगरीब मामला कोरबा के निगम क्षेत्र का है। महिला शादीशुदा है। उसके दो बच्चे हैं। पति सरकारी कर्मचारी है। घर में रहने के दौरान महिला एक 14 साल के किशोर के सम्पर्क में आ गई। उससे बाते करने लगी। छोटी छोटी परेशानियों को किशोर के साथ साझा करने लगी। इस बीच किशोर पर महिला का दिल आ गया।

married women

फ़िर क्या था। एक दिन महिला ने किशोर को बताया कि उसका पति शराबी है और घर में आने के बाद मारपीट करता है। महिला ने किशोर के साथ रहने की इच्छा जताई। किशोर को भरोसे में लिया और उसे भगाकर अपने साथ ले गई। लड़के के लापता होने से परिवार के सदस्य चिंतित हो गए। उन्होंने खोजबीन शुरू की। इसके पहले की पुलिस किशोर के बारे में जानकारी जुटाती महिला का पति भी थाने पहुंच गया। उसने अपनी व्यथा सुनाई। तब तक पुलिस को अंदेशा नहीं था कि दोनों एक साथ घर से भागे होंगे।

पुलिस ने साइबर सेल की मदद से महिला की गतिविधियों के बारे में जानकारी एकत्र किया तब जाकर मामले का खुलासा हुआ। महिला और किशोर के बीच लगातार बातचीत होने की जानकारी पुलिस को मिली। पुलिस की एक टीम संबंधित स्थान पर भेजी गई। टीम ने दोनों को बाहर से बंद एक घर से पकड़ लिया। पुलिस ने महिला और किशोर से पूछताछ किया। जिसके बाद प्रेम प्रसंग का खुलासा हो गया। महिला ने किशोर से इश्क करना स्वीकार किया है। किशोर न्याय बोर्ड में भी लड़के का बयान दर्ज किया गया। बयान के आधार पर पुलिस ने महिला के खिलाफ इश्क की नीयत से लड़के के अपहरण और लैंगिक अपराध से बालको का संरक्षण अधिनियम की धारा पांच व छह के तहत केस दर्ज किया है। वहीं महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बता दें कि इश्कबाज़ इस महिला के दो बच्चे हैं और वह एक नाबालिग बच्चे से इश्क़ लड़ा बैठी, जिसका अंजाम अपराध हुआ और जेल के दरवाजे तक वह पहुंच गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *