5YearOld Girl Sexual Assault Case: चंद्रपुर में मानवता को झकझोर देने वाली बेहद शर्मनाक घटना सामने आई है महज पांच वर्ष की मासूम बच्ची को बिस्किट और आइसक्रीम का लालच देकर पड़ोस में रहने वाले करीब 65 वर्षीय सेवानिवृत्त व्यक्ति ने कथित रूप से अपने घर बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया ।

चंद्रपुर में मासूम के साथ बर्बरता, आईस्क्रीम का लालच देकर 65 वर्षीय आरोपी ने 5 वर्षीय बच्ची से किया दुष्कर्म​
चंद्रपुर में मासूम के साथ बर्बरता, आईस्क्रीम का लालच देकर 65 वर्षीय आरोपी ने 5 वर्षीय बच्ची से किया दुष्कर्म​

पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार पीड़ित पांच वर्षीय बच्ची अपनी 12 वर्षीय बड़ी बहन तथा अन्य बच्चों के साथ घर के सामने खेल रही थी। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला आरोपी अपनी पत्नी के साथ कार से घर पहुंचा, कुछ देर बाद उसने बालिका को आवाज देकर बिस्किट लेने के बहाने अपने घर बुलाया तब बच्ची जाकर बिस्किट लेकर आई और अपने साथ खेल रहे अन्य बच्चों में भी उन्हें बांट दिया।

आइसक्रीम देने का दिया लालच

इसके कुछ समय बाद आरोपी ने फिर बालकनी से बच्ची को आवाज लगाई और आइसक्रीम देने का लालच देकर दोबारा घर बुलाया। आरोप है कि जैसे ही मासूम घर के भीतर पहुंची आरोपी उसे बेडरूम में ले गया और घिनौना कृत्य किया। काफी देर तक छोटी बहन वापस नहीं लौटी तो उसकी 12 वर्षीय बड़ी बहन ने आवाज लगाई, बड़ी बहन की आवाज सुनते ही आरोपी ने बच्ची को छोड़ दिया, दोनों बच्चे घर लौटने पर मासूम ने अपनी मां को पूरी घटना बताई, बेटी की आपबीती सुनकर मां स्तब्ध रह गई और तत्काल पुलिस थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लेकर विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया ।

दो नाबालिग लड़कियां लापता, परिवारों में चिंता

में एक और दिल दहला देने वाली घटना सामने आइ है, दो अलगअलग स्थानों से नाबालिग लड़कियों के लापता होने से हड़कंप मच गया है। दोनों मामलों के बाद संबंधित परिवारों में चिंता और भय का माहौल है। पुलिस ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पहली घटना राजुरा तहसील के चुनाला गांव में सामने आई। यहां एक मजदूर महिला की 17 वर्ष 5 माह की बेटी 23 जून की रात रहस्यमय परिस्थितियों में घर से लापता हो गई। परिवार के सदस्यों के सोने के बाद सुबह लड़की घर में नहीं मिली। परिजनों ने आसपास और अन्य स्थानों पर काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। इसके बाद मां ने 25 जून को राजुरा पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई।

दूसरी घटना चंद्रपुर शहर के प्रकाश नगर, महाकाली कॉलरी क्षेत्र में हुई। यहां रहने वाली एक महिला की 13 वर्षीय नातिन 25 जून की दोपहर घर से लापता हो गई। घटना के समय घर के सभी सदस्य बाहर गए हुए थे। परिजनों ने शहरभर में उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।