मारुति सुजुकी भारतीय बाजार में अपनी पकड़ और मजबूत करने की तैयारी कर रही है. कंपनी की आने वाली प्लानिंग को लेकर Maruti Suzuki के Senior Executive Officer Partho Banerjee ने खास बातचीत में कई अहम बातें बताई हैं. इस बातचीत में Brezza की बढ़ती मांग, नई Baleno, आने वाली SUVs और e Vitara को लेकर कंपनी का एक्सपीरियंस बताया है.

Brezza की बढ़ी मांग
फेसलिफ्ट मॉडल आने के बाद को ग्राहकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. कंपनी के मुताबिक, फेसलिफ्ट लॉन्च होने के बाद से Brezza को करीब 60,000 बुकिंग मिल चुकी हैं.
त्योहारी सीजन में बढ़ने वाली मांग को पूरा करने के लिए कंपनी अपने प्लांट में तेजी से काम कर रही है. इसके लिए प्लांट में हफ्ते में करीब 6.5 दिन काम किया जा रहा है. इसके बावजूद Brezza की मांग इतनी ज्यादा है कि ग्राहकों को अभी करीब 2 महीने तक इंतजार करना पड़ सकता है. कंपनी के सामने एक और चुनौती है. ये खबर आप जस्ट अभी में पढ़ रहे हैं। उसे उत्पादन को Brezza और Victoria के बीच सही तरीके से बांटना है. ऐसे में बढ़ी मांग को पूरा करने के लिए कंपनी को दोनों मॉडलों के उत्पादन का संतुलन बनाना पड़ रहा है.
नई Baleno पर भी नजर
Maruti Suzuki की भी कंपनी के लिए एक खास कार है. कंपनी का मानना है कि आने वाले समय में प्रीमियम हैचबैक सेगमेंट में और बेहतर मुकाबला देखने को मिलेगा. Baleno को लेकर कंपनी ने इसकी पहचान काफी साफ रखी है. इसे शहरों और अलगअलग तरह के ग्राहकों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है. कंपनी के मुताबिक, हर तीन प्रीमियम हैचबैक में से करीब एक Baleno होती है.
Baleno की कीमत
इसकी शुरुआती कीमत 6.10 लाख रुपये है. इस अपडेट में स्टाइलिंग, नए फीचर्स और एक नया पेट्रोल इंजन शामिल है. इंजन में सबसे बड़ा बदलाव स्विफ्ट और डिजायर से लिए गए 1.2लीटर जेड सीरीज के तीनसिलेंडर पेट्रोल इंजन का इस्तेमाल है, जो पांचस्पीड मैनुअल या एएमटी गियरबॉक्स के साथ आता है. यही इंजन फैक्ट्रीफिटेड सीएनजी किट के साथ भी आता है और बलेनो में पहली बार सीएनजी सेटअप के साथ एएमटी का ऑप्शन भी दिया गया है. कीमत और नए बदलावों के साथ कंपनी को उम्मीद है कि Baleno की पकड़ आगे भी बनी रहेगी.
अगले 5 साल में आएंगी 7 SUVs
Maruti Suzuki अब SUV बाजार पर भी ज्यादा ध्यान दे रही है. कंपनी की योजना अगले 5 साल में करीब 7 नई SUVs लाने की है. इन नए मॉडलों के लिए कंपनी अपने उत्पादन को भी धीरेधीरे बढ़ा रही है. यह काम एक साथ नहीं बल्कि अलगअलग चरणों में किया जा रहा है. कंपनी का लक्ष्य उत्पादन क्षमता को बढ़ाकर करीब 2.7 मिलियन यानी 27 लाख वाहन सालाना तक ले जाना है.इससे आने वाले समय में नई कारों की बढ़ती मांग को पूरा करने में कंपनी को मदद मिल सकती है.
e Vitara को मिला अच्छा रिस्पॉन्स
Maruti Suzuki की इलेक्ट्रिक SUV e Vitara को लेकर भी कंपनी का एक्सपीरियंस अच्छा रहा है. कंपनी के अनुसार, ग्राहकों से इसे अच्छा फीडबैक मिल रहा है.खास बात यह है कि अब तक e Vitara को लेकर ग्राहकों की तरफ से रेंज को लेकर बड़ी चिंता सामने नहीं आई है. कंपनी ने यह भी बताया कि सॉफ्टवेयर से जुड़ी कोई बड़ी परेशानी रिपोर्ट नहीं हुई है.कुल मिलाकर Maruti Suzuki एक साथ कई दिशाओं में आगे बढ़ रही है. Brezza की मजबूत मांग, Baleno में बदलाव, अगले पांच साल में 7 SUVs और e Vitara को मिल रहे अच्छे रिस्पॉन्स से साफ है कि कंपनी भारतीय बाजार में अपनी पकड़ को और मजबूत करना चाहती है.



