Shreyas Iyer: भारत और आयरलैंड के बीच 2 मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा और अंतिम मैच बेलफास्ट में खेला जा रहा है, इससे पहले खेले गए पहले मैच में आयरलैंड की टीम ने भारत के सामने 182 रन बनाए थे और भारतीय टीम को सिर्फ 148 रनों पर आलआउट कर दिया था. ऐसे में आयरलैंड ने पहले मैच में भारतीय टीम को 34 रनों से हराया था.

आज के मैच में एक बार फिर भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है, वैभव सूर्यवंशी को एक बार फिर उन्होंने नजरअंदाज किया है, वहीं 2 खिलाड़ियों को डेब्यू का मौका दिया गया है.

Shreyas Iyer ने बताया क्यों नही दिया वैभव सूर्यवंशी को मौका

भारतीय टीम के बेबी बॉस वैभव सूर्यवंशी को एक बार फिर नजरअंदाज किया गया है. इसके बारे में भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने बात की है. प्लेइंग 11 के बारे में बात करते हुए श्रेयस अय्यर ने कहा कि

“हाँ, हमने दो बदलाव किए हैं. सूर्यांश और प्रिंस टीम में आए हैं. दोनों ही डेब्यू कर रहे हैं. तो ये दो बदलाव हमने किए हैं.”

डेब्यू करने वाले सूर्यांश शेडगे पर बात करते हुए श्रेयस अय्यर ने कहा कि

“वह एक पावरफ़ुल और आक्रामक बैटर हैं. हाँ, वह एक शानदार युवा खिलाड़ी हैं जो घरेलू क्रिकेट और IPL में भी रन बना रहे हैं. उन्हें यूथ क्रिकेट का काफ़ी अनुभव है. उन्होंने ‘A’ टूर में भी अच्छा प्रदर्शन किया है, इसलिए उन्हें उसका फ़ायदा मिल रहा है.”

वहीं प्रिंस यादव को लेकर भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा कि

“निश्चित रूप से यह उनका पहला मैच है, इसलिए मैं उन पर ज़्यादा दबाव नहीं डालना चाहता. ज़रूरी यह है कि वह मैदान पर आएं और अनुभव हासिल करें.उन्होंने पिछला मैच देखा होगा कि हमने कैसे खेला था, इसलिए निश्चित रूप से वह हालात के हिसाब से ढलने में सक्षम हैं.”

Shreyas Iyer ने बताया क्यों पहला मैच हारने के बाद फिर किया गेंदबाजी का फैसला

भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर से पूछा गया कि पहले मैच में भारतीय टीम को गेंदबाजी करते हुए शिकस्त का सामना करना पड़ा था. ऐसे में एक बार फिर उन्होंने क्यों गेंदबाजी करने का फैसला किया है. इसके बारे में बात करते हुए श्रेयस अय्यर ने कहा कि

“मौसम को देखते हुए हम पहले बॉलिंग करेंगे. कभी भी बारिश हो सकती है, इसलिए हम इसका पूरा फ़ायदा उठाना चाहते हैं. मुझे लगता है कि सबसे ज़रूरी बात है कि हालात के हिसाब से जितनी जल्दी हो सके, ढल जाएं. उन्होंने बॉलिंग में बदलाव करने और बैक फ़ुट व फ़्रंट फ़ुट पर खेलकर सीधे सामने की तरफ़ शॉट लगाने में काफ़ी समझदारी दिखाई. इसलिए ज़रूरी है कि हम किसी तय पैटर्न पर चलने के बजाय समझदारी से क्रिकेट खेलें और साथ ही अपने इंस्टिंक्ट्स पर भी भरोसा रखें.”