होर्मुज पार कर भारत आ ही गया वो जहाज, 7 साल से रूठे दोस्त ने भर-भर कर भेजा तेल!


India Buying Oil From Iran: भारत के दोस्त ने एक बड़ी खुशखबरी भेज दी है. पश्चिम एशिया संकट के बीच ईरान भारत को भर-भर कर तेल भेजा है. अमेरिका-इजरायल का हमला झेल रहा ईरान 20 मार्च को बैन हटने के तुरंत बाद भारत तेल का खेप रवाना कर दिया था. यही जहाज तेल लेकर भारत पहुंच चुका है. ये खबर आप जस्ट अभी में पढ़ रहे हैं। रॉयटर्स ने बताया कि अमेरिका के सात साल के प्रतिबंध के बाद ईरान से पहली बार तेल का खेप भारत पहुंचा है. जब पूरी दुनिया तेल संकट से जूझ रही है, तब ईरान ने खुलकर भारत का साथ दिया है.
ईरानी मीडिया Iran News24 ने शुक्रवार देर शाम को जानकारी दी कि 20 लाख बैरल कच्चा तेल लिए जहाज भारत पहुंच चुका है. दरअसल, सात साल पहले 2019 में अमेरिका ने ईरान से तेल आयात पर भारत प्रतिबंध लगा दिया था. जिसके बाद से भारत और ईरान के बीच तेल का सौदा नहीं हो रहा था. टैंकरट्रैकर्स के डेटा के अनुसार, छूट के तहत ईरान के 20 लाख बैरल कच्चा तेल भारत पहुंच गया है. हालांकि, जहाज की डिटेल्स नहीं दीं, लेकिन कहा कि डिलीवरी बैन में छूट के तहत मुमकिन हुई.

20 मार्च को अमेरिका ने बैन हटाया
एक रिपोर्ट के मुताबिक यूएस ट्रेजरी के फॉरेन एसेट्स कंट्रोल ऑफिस ने 20 मार्च को ईरान जनरल लाइसेंस U जारी किया था. इसमें इस साल 20 मार्च या उससे पहले जहाजों पर लोड किए गए ईरानी कच्चे तेल और पेट्रोलियम प्रोडक्ट्स की बिक्री, डिलीवरी और ऑफलोडिंग के लिए छूट दे दी थी. इस लाइसेंस के जरिए लाइसेंस डॉकिंग, एंकरिंग, टग असिस्टेंस, बंकरिंग, इंस्पेक्शन, पायलटेज और कवर्ड कार्गो के डिस्चार्ज से जुड़ी एक्टिविटीज़ की इजाजत मिलता है, जिससे पहले से लोड किए गए ईरानी तेल शिपमेंट को डिलीवरी पूरी करने के लिए एक टेम्पररी विंडो मिलती है.

इस बीच, भारत ने शनिवार को घोषणा की थी कि उसने मिडिल ईस्ट में चल रहे हथियारबंद संघर्ष के बीच सात साल में पहली बार ईरान से तेल खरीदना फिर से शुरू कर दिया है. हॉर्मुज संकट की वजह से दुनिया भर में खासकर एशियाई देशों में एनर्जी सप्लाई में रुकावट आई है. बताते चलें कि भारत ने 2019 के बाद पहली बार इस मामले में सार्वजनिक रूप से जानकारी दी है. दरअसल, 2019 में अमेरिका ने ईरान पर लगे प्रतिबंधों के बीच तेल खरीदने की जो अस्थायी छूट कुछ देशों को दी थी, उसे आगे बढ़ाने से इनकार कर दिया था. इसके बाद भारत समेत कई देशों ने ईरान से कच्चे तेल का आयात रोक दिया था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *