35 सालों से पेट में थाˈ बच्चा,ˈ मां को जरा भी अंदाजा नहीं, जांच की तो इस हाल में निकला बेबी﹒

गर्भावस्था सबसे खूबसूरत पल होता है। कई महिलाएं इस अनुभव को खुलकर एन्जॉय करती है। जब भी कोई महिला प्रेग्नेंट होती है तो उसे कुछ ही दिनों या महीनों में इसकी खबर लग जाती है। वह इस बात से भलीभाती परिचित रहती है कि उसके पेट में कोई बच्चा पल रहा है। लेकिन आज हम आपको एक ऐसा अनोखा वाक्या सुनने जा रहे हैं जहां एक महिला प्रेग्नेंट हो गई, लेकन उसे सालों तक इसकी खबर ही नहीं थी।

उसके पेट में करीब 35 सालों से बच्चे का भ्रूण पल रहा था। हालांकि जब उसे पेट में भयंकर दर्द हुआ तो वह डॉक्टर के पास गई। ये खबर आप जस्ट अभी में पढ़ रहे हैं। फिर जो हुआ वह बड़ा ही हैरान करने वाला था।

73 वर्षीय महिला के पेट में हुआ दर्द

दरअसल ये हैरान कर देने वाला मामला अल्जीरिया का है। यहां एक 73 वर्षीय महिला के पेट में अचानक बहुत तेज दर्द उठने लगा। ऐसे में वह डॉक्टर के पास पहुंची। जब डॉक्टरों ने उसके पेट दर्द की वजह जानी तो उनके भी होश उड़ गए। उन्होंने पाया कि बुजुर्ग महिला के पेट में कई सालों से सात महीने का भ्रूण मौजूद था। इससे भी हैरत की बात ये थी कि महिला को इस बारे में कोई भी जानकारी नहीं थी।

अंदर निकला 35 साल पूरा बच्चे का भ्रूण

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार महिला के पेट में पहले भी कई बार दर्द उठा था। उसने डॉक्टरों को दिखाया भी था। लेकिन डॉक्टर्स इस दर्द के पीछे की वजह नहीं पता लगा पाए। अब इस बार जब महिला के पेट में बहुत जोरों का दर्द हुआ तो डॉक्टर ने महिला के पेट की अच्छे से जांच की। इसी दौरान उन्हें महिला के पेट में लगभग 35 साल पुराना 7 माह का भ्रूण मिला। इस भ्रूण से महिला को कोई भी नुकसान नहीं हुआ था।

भ्रूण बन गया था स्टोन

babu stone

महिला के पेट में मौजूद 35 साल पुराना भ्रूण अब स्टोन बन गया था। ऐसे में डॉक्टरों ने इसे ‘बेबी स्टोन’ बताया। महिला की जांच में डॉक्टरों को पता चला कि इस बेबी स्टोन का वजन 4.5 पाउंड यानी 2 किलो तक था। इस स्थिति को डॉक्टरों ने लिथोपेडियन (Lithopedion) बतलाया।

डॉक्टर्स कहते हैं कि ये तब होता है जब जब प्रेग्नेंसी गर्भाशय के बजाय पेट में बनती है। बच्चे में निरंतर खून की कमी के चलते भ्रूण विकसित नहीं हो पाता है। इस कारण भ्रूण को बाहर निकालने का कोई तरीका नहीं होता है। ऐसे में भ्रूण धीरे-धीरे स्टोन में बदलने लगता है। यही वजह है कि महिला के पेट में मौजूद भ्रूण को ‘बेबी स्टोन’ कहा गया। इसी के चलते महिला के पेट में भयानक दर्द महसूस हुआ था।

जरा सोचिए आपके पेट में 35 साल से आपका मरा हुआ बच्चा था और आपको अचानक ये बात पता चले तो आपको कैसा लगेगा? यकीनन इस खबर से आप हैरान रह जाएंगे। इस महिला के साथ भी यही हुआ। वह इस बात को सुन दंग रह गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *