प्यार और बगावत का एक ऐसा अनोखा मामला सामने आया है, जिसने पुलिस और परिजनों दोनों के होश उड़ा दिए हैं। दरअसल, एक युवती ने समाज और परिवार की परवाह न करते हुए अपनी सहेली के साथ सात फेरे लेकर शादी रचा ली। शादी के बाद जब दोनों युवतियां अपनी सुरक्षा की मांग लेकर थाने पहुंचीं।

यूपी के मुरादाबाद से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां एक युवती ने रामपुर जिले की रहने वाली युवती के संग शादी कर ली। सात फेरे लेने के बाद दोनों युवती थाने पहुंची और पुलिस को इस बात की जानकारी दी। उनकी बातें सुनकर पुलिस वाले हैरान रह गए। उन्होंने दोनों युवती को खूब समझाने की कोशिश की लेकिन वह अपने बात पर अड़ी रहीं। आखिर में पुलिस ने दोनों युवतियों के बयान कोर्ट में दर्ज कराया। युवतियों के थाने पहुंचने की जानकारी मिलते ही दोनों के परिजन थाने पहुंच गए और उन्होंने भी समझाने का प्रयास किया। लेकिन लड़कियों ने साथ जाने से इनकार कर दिया।
ये मामला मुरादाबाद के भरतपुर के एक गांव का है। यहां रहने वाली युवती करीब एक साल पहले रामपुर जिले के टांडा क्षेत्र में रहने वाली रिश्ते की बुआ के घर गई थी। जहां पड़ोस में रहने वाली युवती से उसकी मुलाकात हो गई। इसके पांच दिन बाद ही दोनों ने आपस में शादी करने का फैसला कर लिया और 31 जनवरी की सुबह दोनों युवतियां अपने-अपने घर से निकल गईं। मुरादाबाद की रहने वाली युवती के लापता होने पर परिजन थाने पहुंचे और अज्ञात के विरुद्ध लड़की को बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। जिस पर भगतपुर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी। लेकिन दोनों युवतियां सोमवार को शादी रचाने के बाद खुद थाने पहुंच गईं और अपनी जान को खतरा बताते हुए सुरक्षा की मांग की।
साथ रहने की जिद पर अड़ी युवतियां
पुलिस ने दोनों को समझाने का प्रयास किया लेकिन वे किसी की बात सुनने को तैयार नहीं हुईं। ये खबर आप जस्ट अभी में पढ़ रहे हैं। इसके बाद पुलिस ने दोनों को वन स्टॉप सेंटर भेज दिया। इस मामले में भगतपुर थाना के मानपुर चौकी प्रभारी जयवीर सिंह ने बताया कि परिजनों ने युवतियों से मुलाकात कर समझाने का प्रयास किया, लेकिन उन्होंने उनसे बात करने से इनकार कर दिया। मंगलवार को पुलिस ने युवतियों कोर्ट में ले जाकर उनके वयान दर्ज कराए। अब कोर्ट के आदेश के बाद आगे की कार्रवाई होगी।