गंडासा उठाकर पत्नी पर पिल पडा पति, काट डाला-देख लिया ये करते!


लहरागागा (संगरूर)। पंजाब के जिला संगरूर के नजदीकी गांव खंडेबाद में मंगलवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां पत्नी के चरित्र पर शक करने वाले पति ने अपने घर के बेडरूम में ही तेजधार गंडासे से पत्नी पर एक के बाद एक वार करके मौत के घाट उतार दिया।

पति ने पत्नी पर गंडासे से वार करने की बकायदा वीडियो बनाई व वीडियो में अपना जुर्म कबूल करते हुए वीडियो सोशल मीडिया अकाउंट पर भी डाल दी। पत्नी की हत्या करने के बाद पति ने खुद ही थाने में जाकर आत्मसमर्पण कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी रणबीर सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया व फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल आरंभ कर दी।

बेडरूम में ही कर दी हत्या
जानकारी देते हुए डीएसपी रणबीर सिंह ने बताया कि गांव के पूर्व कार्यकारी सरपंच तरसेम सिंह के पुत्र कुलदीप सिंह की शादी हरकीरत कौर उर्फ गीतू (32 वर्ष) के साथ हुई थी। मंगलवार को पुलिस को सूचना मिली कि कुलदीप सिंह ने अपनी पत्नी हरकीरत कौर का कत्ल कर दिया है।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची तो मृतका का शव खून से लथपथ हुआ बेडरूम में जमीन पर बिस्तर के समीप पड़ा हुआ था। नजदीक ही वारदात दौरान इस्तेमाल किया गया तेजधार गंडासा भी पड़ा था। पुलिस ने हथियार व शव को कब्जे में ले लिया है।

पति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज
इसी समय दौरान मृतका का पति कुलदीप सिंह थाना लहरागागा पहुंच गया। पुलिस ने उसे भी तुरंत गिरफ्तार कर लिया है। डीएसपी लहरा रणबीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने कुलदीप सिंह के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।

उन्होंने बताया कि प्राथमिक पूछताछ के दौरान सामने आया है कि कुलदीप सिंह अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करता था, जिसके चलते उसने अपनी पत्नी का कत्ल कर दिया। ये खबर आप जस्ट अभी में पढ़ रहे हैं। पुलिस द्वारा फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया है। कुलदीप सिंह के तीन बच्चे दो लड़कियां व एक लड़का है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *