
कानपुर में शिवराजपुर के एक गांव में घर में मृत मिली किशोरी की मौत ठंड लगने की वजह से हुई थी। मंगलवार को पुलिस ने इस बात का खुलासा किशोरी के प्रेमी से हुई लंबी पूछताछ और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के तथ्यों के आधार पर किया।
पुलिस का कहना है कि प्रेमी ने संबंध बनाने के लिए किशोरी को करीब सात घंटे तक निर्वस्त्र अवस्था में रखकर सेक्स वर्धक गोलियां खाकर दो बार संबंध भी बनाए थे। इस वजह से उसे ठंड लग गई थी। शरीर अकड़ता देख प्रेमी भाग निकला।
अर्धनग्न हालत में पड़ा मिला था शव
इसके बाद उसकी मौत हो गई। जानकारी सामने आने के बाद पुलिस ने प्रेमी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। बता दें, 14 दिसंबर को शिवराजपुर निवासी किसान की 17 वर्षीय बेटी का शव अर्धनग्न हालत में कमरे में पड़ा मिला था।
शादी समारोह में शामिल होने गए थे परिजन
उस दौरान परिवार के सभी सदस्य एक रिश्तेदार के घर आयोजित शादी समारोह में शामिल होने गए हुए थे। ये खबर आप जस्ट अभी में पढ़ रहे हैं। मृतका की भाभी की सूचना पर फॉरेंसिक टीम संग मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर साक्ष्य एकत्रित किए थे।
भाई की बेटी ने एक युवक के आने का जिक्र किया था
जांच के दौरान रात में मृतका के साथ सोई बड़े भाई की बेटी ने एक युवक के आने का जिक्र किया था। हुलिए के आधार पर पुलिस ने किशोरी के गांव से 20 किमी दूर स्थित नेवादा गांव निवासी कुलदीप कुमार उर्फ शोभित को तलाशना शुरू किया।