लोगों कोˈ लखपति बना देती है ये अनोखी आंखों वाली बिल्ली, कहीं दिख जाए तो हाथ से जाने मत देनाˌ!

बिल्ली एक अच्छा पालतू जानवर होता है। हमे सड़क, दीवार और छत पर भी कई बार बिल्ली घूमते हुए दिख जाती है। आमतौर पर हम इन बिल्लियों पर कोई खास ध्यान नहीं देते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक दुर्लभ बिल्ली ऐसी भी होती है जिसे यदि इंटरनेशनल मार्केट में बेचा जाए तो आपको आसानी से 6 से 7 लाख रुपए मिल सकते हैं।

दरअसल दुनिया में बिल्लियों की कुल 71 स्टैंडर्ड ब्रीड है। इनमें से कुछ बेहद दुर्लभ और महंगी होती है। आमतौर पर जंगली बिल्लियों को लोग नहीं पालते हैं। हालांकि आज हम आपको जिस खास बिल्ली के बारे में बताने जा रहे हैं वह जंगल में रहते हुए भी पालतू होती है। इसलिए यदि जंगल या कहीं और ये आपके हाथ लग जाए तो आप लखपति बन सकते हैं।

यहां जिस खास बिल्ली की बात की जा रही है उसकी दोनों आंखों का रंग अलग अलग होता है। इसकी एक आंख नीली जबकि दूसरी पीली होती है। अब आप में से कुछ ये भी सोच रहे होंगे कि ये अनोखी बिल्ली हमे भारत में थोड़ी न मिलेगी। लेकिन ऐसा नहीं है। हाल ही में मध्य प्रदेश के बेतुल जिले में जंगल के अंदर एक शख्स को ये दुर्लभ बिल्ली मिली है।

इस अनोखी बिल्ली को देखने अब दूर दूर से लोग आ रहे हैं। अभी तक इस बिल्ली के भारत में मिलने की कोई पुष्टि नहीं हुई थी। ये विदेशों में ही देखी जाती थी। लेकिन अब भारत में इसके मिलने से लोग हैरान है। कई तो इस तरह की दूसरी बिल्लियों की तलाश में जुट गए हैं ताकि इनकी ब्रीडिंग करवाकर और भी ऐसी बिल्लियाँ पैदा की जा सकते।

भारत में यह अनोखी बिल्ली बेतुल के सारणी में रहने वाले अनुभव सिंह के हाथ लगी है। वे बताते हैं कि मैं जंगल पार कर रहा था तब ये बिल्ली डरी सहमी सी पेड़ पर बैठी थी। नीचे कई कुत्ते उसे नोच खाने को बेताब बैठे थे। ऐसे में मैंने उन कुत्तों को भगाया और इस बिल्ली को घर ले आया। घर लाने के बाद मैंने नोटिस किया कि इस बिल्ली की दोनों आँखें अलग अलग रंग की है।

अब यह बिल्ली उनके परिवार में अच्छे से घुलमिल गई है। उन्होंने इसका नाम हैजी रखा है। बायोलॉजिकल डिपार्टमेंट्स के रिसर्चर्स के अनुसार इस अनोखी बिल्ली को खाओ मेनी कैट कहते हैं। ये स्वभाव में बुद्धिमान और चंचल होती है। दुनिया में इसकी संख्या बहुत ही कम है।

तो अगली बार यदि आपको ये बिल्ली दिख जाए तो इसे अपने घर ले आना। इसे बेच आप भी लाखों कमा सकते हैं।

ये खबर आप जस्ट अभी में पढ़ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *