इंसानी बच्चे जितना बड़ा है ये विशालकायˈ मेंढक, देखकर छूट जाएंगे पसीने﹒

ये दुनिया बहुत बड़ी है। यहां हमे कई तरह के जीव भी देखने को मिलते हैं। अब मेंढकों को ही ले लीजिए। आमतौर पर मेंढक आकार में छोटे होते हैं। लेकिन आज हम आपको एक ऐसे विशालकाय मेंढक (Giant Frog) से मिलाने जा रहे हैं जिसका आकार किसी ‘इंसानी बच्चे’ जैसा है। यह विशाल मेंढक सोलोमन द्वीप (Solomon Islands) में रहने वाले ग्रामीणों को मिला है।

होनियारा (Honiara) के रहने वाले जिमी ह्यूगो (Jimmy Hugo) ने इस विशालकाय मेंढक की एक तस्वीर भी क्लिक की है। इस तस्वीर में एक युवा लड़का अपनी गोद में इस विशालकाय मेंढ़क को लिए खड़ा है। ये खबर आप जस्ट अभी में पढ़ रहे हैं। इस मेंढक का साइज़ इतना बड़ा है कि देखने में ऐसा लगा रहा है मानो ये लड़का किसी इंसानी बच्चे को गोद में लिए है।

ये एक अलग ही प्रजाति का मेंढक है जिसकी आबादी अब कम होती जा रही है। टिम्बर मिलिंग ऑपरेशन के मालिक ह्यूगो ने बताया कि कुछ मजदूर जंगली सूअर का शिकार कर रहे थे तभी ये विशालकाय मेंढक उन्हें मिल गया। इस विशालकाय मेंढक को ‘कॉर्नफ़र गुप्पी’ भी कहा जाता है। ह्यूगो बताते हैं कि मैं जहां रहता हूँ वहां इसे बुश चिकन के नाम से भी जाना जाता है।

a man carried a big frog

विशालकाय मेंढक की यह तस्वीर अब सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रही है। इसे हजारों में शेयर और कमेंट्स मिल रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा कि ‘वाह! ये तो कमाल का मेंढक है।’ वहीं दूसरे ने कहा ‘यह सोलोमन द्वीप का सबसे बड़ा पानी का मेंढक है और शायद मेलानेशिया का भी।’

biggest frog

ह्यूगो ने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि मुझे उम्मीद नहीं थी कि इतने सारे लोग मेरी खींची तस्वीर को देखेंगे और उस पर अपना रिएक्शन देंगे। इस फोटो की लोकप्रियता देख मैं खुद भी हैरान हूँ। उन्होंने आगे बताया कि सोलोमन द्वीप और पापुआ न्यू गिनी में कॉर्नफ़र गुप्पी नामक यह विशालकाय मेंढक ‘बुश चिकन’ के नाम से मशहूर है। लोकल लोग इसका शिकार कर इसे खाते हैं। इसका मांस बहुत कीमती है।

a man carried a frog

ह्यूगो आगे बताते हैं कि बुश चिकन का स्वाद चिकन से भी ज्यादा टेस्टी होता है। सिर्फ आमजन ही नहीं बल्कि वैज्ञानिक भी इस बड़े मेंढक को देख हैरत में पड़ गए। ऑस्ट्रेलियाई संग्रहालय में उभयचर और सरीसृप संरक्षण जीव विज्ञान के क्यूरेटर जोडी रोले बताते हैं कि मैंने अपनी पूरी लाइफ में इतना बड़ा मेंढक नहीं देखा है। ये जरूर बहुत पुराना होगा।

बेशक ये मेंढक बहुत ही दिलचस्प है, लेकिन इसके निवास स्थान में नुकसान और प्रदूषण के चलते इनकी आबादी लगातार घट रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *