तीन सगी बहनों ने की आत्महत्या, माता-पिता ने बताया कोरोना काल में लगी थी ऑनलाइन गेमिंग की लत.

suicide case | ghaziabad | police |
गाजियाबाद में तीन नाबालिग बहनों ने आत्महत्या कर ली। (Image Source: Express Representational)

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पर तीन नाबालिग सगी बहनों ने 9वीं मंजिल से कूद कर आत्महत्या कर ली है। तीनों बहनें ऑनलाइन गेमिंग की लत का शिकार थीं। बताया जाता है कि परिवार लगातार तीनों को ऑनलाइन गेम खेलने से मना करता था, जिसकी वजह से तीनों ने आत्महत्या कर ली। यह घटना गाजियाबाद के टीला मोड़ थाना क्षेत्र के भरत सिटी सोसाइटी का है। ये खबर आप जस्ट अभी में पढ़ रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ऑनलाइन टास्क बेस्ड गेम खेला करती थीं तीनों बहनें

तीनों बहनों की उम्र 16, 14 और 12 वर्ष बताई जा रही है। तीनों बहनें ऑनलाइन टास्क बेस्ड कोरियन लव गेम खेला करती थीं। बहनों का नाम निशिका, प्राची और पाखी है। इनके पिता चेतन कुमार घटना के बाद सदमे में हैं। बताया जा रहा है कि कोरोना काल में ही तीनों बहनों को मोबाइल गेम की लत लगी थी और इसके बाद उन्होंने टास्क बेस्ड गेम खेलना शुरू कर दिया।

कोरोना के दौरान ही इन्होंने पढ़ाई भी छोड़ दी और इनका स्कूल रेगुलर नहीं था। यह घटना मंगलवार देर रात 2 बजे हुई। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार तीनों बहनें एक साथ काम किया करती थी और साथ में ही गेम भी खेला करती थीं। हालांकि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।

बढ़ रहे हैं आत्महत्या के मामले

देश में नौजवानों के बीच आत्महत्या के मामले काफी बढ़ चुके हैं। नेशनल क्राइम रिकॉर्ड्स ब्यूरो (NCRB) के आंकड़े बताते हैं कि 1995 से 2021 तक 1,34,735 युवाओं ने आत्महत्या की। हैरानी की बात यह है कि देश में 26 सालों में कुल लगभग 33 लाख लोगों ने आत्महत्या की, जिनमें से 40% युवा और मासूम थे। एनसीआरबी के आंकड़ों के अनुसार 2022 में देश में 1,70,924 आत्महत्याएं दर्ज हुईं। यह संख्या 2021 की तुलना में 4.2% अधिक रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *