अक्सर लोग पावर बैंक को रखकर भूल जाते हैं। कहीं ये गलती आप भी तो नहीं करते हैं। यदि हां, तो आपको सावधान होने की जरुरत है। असल में पावर बैंक भले ही स्मार्टफोन और दूसरे डिवाइस को चार्ज करने के लिए बेहद काम का गैजट है, लेकिन इसमें लगी बैटरी को सही तरीके से स्टोर करना भी काफी जरुरी है।

बैटरी में आग लगने पर पावर बैंक फट सकता है और आसपास रखी चीजें में भी आग लग सकती है। खासकर पावर बैंक कपड़ों के बीच में रखा हो, तकिए के नीचे, लकड़ी की अलमारी में या तेज धूप वाली जगह पर रखा हो। आइए आपको बताते हैं पावर बैंक के इस्तेमाल के समय किन गलतियों से बचना जरुरी है।

पावर बैंक के साथ भूलकर भी न करें ये चार बड़ी गलतियां

तेज धूप और बंद गाड़ी में छोड़ना

कई बार लोग पावर बैंक को कार के डैशबोर्ड या धूप में खड़ी गाड़ी के अंदर छोड़कर चले जाते हैं और कार के अंदर की गर्मी की वजह से पावर बैंक की बैटरी फूल सकती है। इतना ही नहीं, इसमें धमाका भी हो सकता है। कई गाड़ियों में अचानक आग लगने का कारण अंदर छूटा हुआ पावर बैंक भी पाया गया है।

चार्जिंग के दौरान ढक देना

ज्यादातर लोग पावर बैंक को चार्जिंग के दौरान उसके ऊपर तकिया, चादर या कपड़े से ढक देते हैं। चार्जिंग के दौरान डिवाइस अपने आप में गर्म होता है। ऊपर से ढके होने के कारण इसकी हीटिंग कंट्रोल से बाहर हो जाती है, जिससे बैटरी फटने और आग लगने का खतरा कई गुना बढ़ जाता है।

डैमेज और फूली हुई बैटरी को नजरअंदाज करना

यदि आपका पावर बैंक गिर गया है या उसकी बॉडी फूल चुकी है, तो इसका इस्तेमाल जारी न रखे। यह आपके लिए खतरनाक हो सकता है। फूली हुई बैटरी कभी भी फट सकती है।

सस्ते और खराब क्वालिटी के पावर बैंक का इस्तेमाल

कई लोग पैसा बचाने के चक्कर में लोकल या खराब क्वालिटी के प्रोडक्ट्स खरीद लेते हैं। ये खबर आप जस्ट अभी में पढ़ रहे हैं। इन सस्ते पावर बैंक्स में ओवरचार्जिंग, शॉर्टसर्किट और ओवरहीटिंग से बचाने वाले सेफ्टी फीचर्स नहीं होते हैं।

पावर बैंक को स्टोर करने का सही तरीका क्या है?

ठंडी और हवादार जगह: पावर बैंक को हमेशा ऐसा जगह पर रखें, जो कि सूखी, ठंडी और हवादार हो।

सीधी धूप से बचाव: अगर आपने जहां पर पावर बैंक रखा हो, उसको सीधा धूप नहीं देनी चाहिए और आसपास फालतू सामान का ढेर न हो।

नॉनफ्लेमेबल जगह चुनें: भूलकर भी पावर बैंक को कपड़े, तकिए या लकड़ी की दराज में रखने के बजाय मार्बल स्लैब या ऐसी जगह रखें, जो आसानी से आग न पकड़े।

50% चार्ज करके रखें: यदि आप पावर बैंक का रोज इस्तेमाल नहीं करते हैं, तो उसे लंबे समय के लिए रखना चाहते हैं, तो उसे करीब 50 प्रतिशत चार्ज करके ही स्टोर करें।

इन बातों का रखें ध्यान

पावर बैंक का इस्तेमाल या चार्ज के समय ओवरहीटिंग का ध्यान जरुर रखें। यदि ज्यादा गर्म रहता है, तो नया पावर बैंक ले लें।

जब भी पावर बैंक का इस्तेमाल करें, तो एक बार हल्का सा हिलाकर देखें। यदि अंदर से खड़खड़ाहट या किसी टूटे पुर्जे की आवाज आए, तो समझ जाएं कि गिरने की वजह से उसका इंटरनल सेफ्टी सर्किट टूट चुका है।

पावर बैंक को कभी किसी भी अन्य इलेक्ट्रॉनिक्स या कोई भी डिवाइसेस के बीच में सटाकर न स्टोर करें और न ही चार्ज करें।