
Ranchi Monkey Video: झारखंड के रांची के ओरमांझी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि एक बंदरिया अचानक शराब की दुकान में जा पहुंची. इसके बाद जो हुआ, उसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल हो रहे इस वीडियो में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि बंदरिया दुकान के अंदर है. वह शराब की बोतल उठाती है और उसे पीती नजर आती है.
यही नहीं, बताया जा रहा है कि दुकान में मौजूद कुछ बोतलें भी उसके कारण टूट गईं. शराब पीने के बाद बंदरिया काफी देर तक दुकान के अंदर ही सोती रही. ये खबर आप जस्ट अभी में पढ़ रहे हैं। यह पूरी घटना रांची के ओरमांझी प्रखंड मुख्यालय के पास बांके बिहारी मार्केट स्थित शराब दुकान की बताई जा रही है. वीडियो सामने आने के बाद यह घटना चर्चा का विषय बन गई है. वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है और लोग बंदरिया के इस अंदाज को लेकर तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं.
शराब पीकर बेहोश हुई बंदरिया
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बंदरिया जो कि गर्भवती है. वो शराब की दुकान में शराब के कार्टून के ऊपर आराम से सोती हुई नजर आ रही है. वायरल वीडियो में एक शख्स कहता है कि ओरमांझी ब्लॉक में शराब की दुकान के अंदर एक बंदर घुसा हुआ है. यह बंदर गर्भवती हैं. एक हाफ पीकर बंदर आराम से सो रहा है. इसके बाद शख्स शराब की बोतल दिखाता है. जिसे बंदर ने पीया है. शख्स आगे कहता है कि बंदरिया गर्भवती है जो बच्चा देने वाली है.
लोगों ने दी प्रतिक्रिया
वायरल हो रहे इस वीडियो पर लोगों की प्रतिक्रिया भी सामने आई है. जिसमें एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि वो आजाद है कुछ भी कर सकता है. लेकिन यहां गलत किया उसने पैसा नहीं दिया. इसके अलावा एक अन्य यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि अब ये ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा मांगेगा. इस तरह के कई कमेंट आपको देखने को मिल जाएंगे. सोशल मीडिया पर ये वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है.


