Featured Image

Tambe Ke Bartan Kaise Saaf Kare: कॉपर के बर्तन ना सिर्फ देखने में सुंदर लगते हैं बल्कि पूजा-पाठ में इस धातु को शुभ माना जाता है और इसके बर्तनों का इस्तेमाल होता है. खासतौर से नवरात्रि के दौरान तांबे के लोटे या थाली का इस्तेमाल होता है. ऐसे में अगर आपके घर में भी तांबे का लोटा है और गंदा हो गया है तो यहां दिए तरीके से तांबे के लोटे को साफ किया जा सकता है. इन तरीकों से बिना ज्यादा जद्दोजहद के ही तांबे के लोटे (Copper Vessel) की सफाई हो सकती है.

हल्दी और सिरके का पानी

तांबे का लोटा साफ करने के लिए हल्दी और सिरके का पानी इस्तेमाल किया जा सकता बै. इसके लिए एक बर्तन में पानी लें और इसमें हल्दी और थोड़ा विनेगर डाल दें. अब आंच को बंद करें और इस पानी में कोई कपड़ा भिगोकर उससे तांबे के बर्तन की सफाई करें. अब तांबे के बर्तन को इसी गर्म पानी में डालकर कुछ देर के लिए छोड़ दें. आखिर में साबुन से बर्तन को सामान्य तरह से धो लें और कपड़े से साफ कर लें.

नमक और नींबू आएगा काम

तांबे के लोटे या जो भी बर्तन साफ करना हो उसपर विनेगर लगाएं या नींबू का रस डाल दें. इसपर अब थोड़ा सा नमक डालकर कुछ देर के लिए रखें और फिर जूने से घिसकर धो लें. तांबा चमक जाता है.

टॉमेटो कैचअप हो सकता है असरदार

तांबे के लोटे की सफाई के लिए बाजार से लाया गया टॉमेटो कैचअप इस्तेमाल कर सकते हैं. केचअप को तांबे पर लगाएं और किसी साफ कपड़े से घिसकर साफ करें. इसके बाद पानी से धोकर लोटे को सूखने के लिए रख दें.

पितांबरी पाउडर से करें साफ

थोड़ा सा पितांबरी पाउडर (Pitambri Powder) लेकर तांबे के ऊपर लगाएं और उसे मलें. इसके बाद पानी से साफ करके किसी साफ कपड़े से पोंठ लें. ये खबर आप जस्ट अभी में पढ़ रहे हैं। पिंताबरी पाउडर तांबे की सफाई में कारगर साबित हो सकता है.

आटा और नींबू करें इस्तेमाल

तांबे की सफाई में रसोई की ये 2 चीजें असरदार हो सकती हैं. आटे में नींबू का रस डालकर पेस्ट तैयार करें. इस पेस्ट को तांबे पर मलकर अच्छे से घिसें और सफाई करें. इसके बाद पानी से धोकर कपड़े से पोंछे. तांबे पर लगे दाग हटेंगे और तांबे शाइनी नजर आने लगेगा.

धोने के बाद करें यह काम

तांबे के लोटे या बर्तन को धो लेने के बाद इसे अच्छे से सुखाकर रखना जरूरी है. धूप में बर्तन को सुखाना बेस्ट होता है. इससे तांबे पर किसी तरह का मॉइस्चर नहीं रहता है.