Tata Aeris को हाल ही में 5.29 लाख रुपये की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत पर लॉन्च किया गया है. पहली नजर में यह कार पुराने Tigor का अपडेटेड वर्जन लग सकती है, लेकिन Tata ने इसमें कई बड़े बदलाव किए हैं. नई डिजाइन और ज्यादा मॉडर्न केबिन के साथ Aeris में Tiago से भी कई डिजाइन एलिमेंट लिए गए हैं.

हालांकि, इसका मैकेनिकल सेटअप काफी हद तक पहले जैसा ही रखा गया है. Aeris की असली खासियत इसके फीचर्स हैं. खासकर ऐसे समय में जब इस सेगमेंट में Maruti Suzuki Dzire सबसे ज्यादा बिकने वाली सेडान बनी हुई है.
Dzire की बिक्री और लोकप्रियता काफी मजबूत है, लेकिन Tata Aeris कुछ ऐसे मॉडर्न फीचर्स लेकर आई है, जो Dzire में नहीं मिलते। इनमें से कुछ फीचर्स तो इस बजट सेगमेंट में पहली बार देखने को मिल रहे हैं. यानी Tata का फोकस सिर्फ बिक्री के मामले में Dzire से मुकाबला करने पर नहीं, बल्कि ज्यादा फीचर्स देकर ग्राहकों को आकर्षित करने पर भी है.
वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स
अपने सेगमेंट की पहली सेडान है, जिसमें फ्रंट सीटों के लिए वेंटिलेशन फीचर दिया गया है. यह फीचर आमतौर पर महंगी और प्रीमियम कारों में देखने को मिलता है.
यह सुविधा टॉपस्पेक Accomplished वेरिएंट में मिलती है, जिसकी कीमत 8.19 लाख रुपये से शुरू होती है. इसमें लेदरेट सीट्स भी दी गई हैं, जिससे कार के केबिन को ज्यादा प्रीमियम लुक और फील मिलता है.
वायरलेस चार्जर
में फोन इस्तेमाल करने वालों की सुविधा का भी ध्यान रखा गया है. कार के सेंटर कंसोल में डुअल स्मार्टफोन डेक दिया गया है, जिसमें फोन होल्डर के साथ वायरलेस चार्जिंग पैड भी मिलता है. यह फीचर भी टॉप Accomplished वेरिएंट में उपलब्ध है. खास बात यह है कि Maruti Suzuki Dzire में यह सुविधा नहीं मिलती.
इनबिल्ट डैशकैम
Tata Aeris में कंपनी ने कार के अंदर ही डैशकैम दिया है. यह सेगमेंट में एक खास फीचर है. इसमें कार के सराउंडव्यू कैमरा सिस्टम का इस्तेमाल करके आगे, पीछे और दोनों साइड की वीडियो रिकॉर्ड की जा सकती है.
यह सुविधा टॉप Accomplished वेरिएंट में मिलती है. ये खबर आप जस्ट अभी में पढ़ रहे हैं। इसका फायदा यह है कि ग्राहकों को अलग से डैशकैम खरीदकर लगवाने की जरूरत नहीं पड़ती. वहीं, Maruti Suzuki Dzire में फैक्ट्रीफिटेड डैशकैम का ऑप्शन नहीं मिलता.
360 डिग्री कैमरा और Blind View Monitor
Aeris में 360 डिग्री कैमरा सिस्टम के साथ दोनों ORVM के लिए Blind View Monitor दिया गया है. यह फीचर Creative वेरिएंट से उपलब्ध है.
इससे ड्राइवर को कार के आसपास का ज्यादा साफ व्यू मिल सकता है और ब्लाइंड स्पॉट में मौजूद चीजों को देखने में मदद मिलती है. इसकी तुलना में Honda Amaze में सिंगलसाइड ब्लाइंडस्पॉट कैमरा मिलता है, जबकि Dzire में यह फीचर उपलब्ध नहीं है.
सेगमेंट का बड़ा 10.25 इंच इंफोटेनमेंट सिस्टम
Tata Aeris में 10.25 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है, जिसे कंपनी सेगमेंट का सबसे बड़ा डिस्प्ले बता रही है. यह Creative वेरिएंट से उपलब्ध है.
तुलना करें तो Honda Amaze और Hyundai Aura में 8 इंच की स्क्रीन मिलती है, जबकि Maruti Suzuki Dzire में 9 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है. ऐसे में Aeris की बड़ी स्क्रीन कार के केबिन को ज्यादा मॉडर्न लुक देती है.
फीचर्स के दम पर Dzire को चुनौती
Maruti Suzuki Dzire इस सेगमेंट में सेल के मामले में काफी आगे है, लेकिन Tata Aeris ने फीचर्स के मामले में मुकाबले को दिलचस्प बना दिया है. वेंटिलेटेड सीट्स, इनबिल्ट डैशकैम, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और 10.25 इंच की स्क्रीन जैसे फीचर्स Aeris को अलग पहचान देते हैं.



