Abaan Ahmed Funeral: प्रयागराज में माफिया अतीक अहमद के सबसे छोटे और पांचवें नंबर के बेटे अबान को शनिवार को कसारीमसारी कब्रिस्तान में सुपुर्दएखाक कर दिया गया. अबान को उसके पिता अतीक अहमद की कब्र के बगल में दफनाया गया है. अबान के जनाजे में परिवार के लोग शामिल हुए. जेल से पैरोल पर बाहर आए उसके बड़े भाई उमर और अली ने जनाजे को कंधा दिया और जनाजे की नमाज में भी शामिल हुए। बड़े बेटे उमर ने ही जनाजे की नमाज पढ़ाई. जनाजे को कंधा देते वक्त दोनों भाई भावुक नजर आए. आबान को सुपुर्दएखाक करने के बाद उमर और अली ने परिजनों से मुलाकात की.

दरअसल, 6 अगस्त को प्रयागराज से झांसी जाते समय हुए सड़क हादसे में अबान की मौत हो गई थी. हादसे की खबर सामने आने के बाद अतीक अहमद के परिवार और करीबियों में शोक की लहर दौड़ गई. अबान के अंतिम संस्कार के दौरान कसारीमसारी कब्रिस्तान के बाहर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई. अतीक अहमद के बेटों की कब्रिस्तान पहुंचने की सूचना पर भीड़ और बढ़ गई. पुलिस को भीड़ को नियंत्रित करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी.
अंतिम विदाई देने के लिए उमड़ी भारी भीड़
पुलिसकर्मियों ने कड़ी सुरक्षा के बीच उमर और अली को कब्रिस्तान के अंदर पहुंचाया. इस दौरान कई लोग बैरिकेडिंग तोड़कर अंदर जाने का प्रयास करने लगे. हालात बिगड़ते देख पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया और लोगों को पीछे हटाकर बाहर की ओर खदेड़ा. पूरे घटनाक्रम के दौरान कसारीमसारी कब्रिस्तान में भारी पुलिस बल तैनात रहा. पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करते हुए अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी कराई.
अतीक की कब्र के बगल में दफनाया गया अबान
अतीक के सबसे छोटे बेटे अबान को आज अंतिम बिदाई देने के लिए प्रयागराज के कसारी मसारी कब्रिस्तान में भारी भीड़ उमड़ी थी. इस दौरान उमर और अली की आंखों नम दिखीं. ये खबर आप जस्ट अभी में पढ़ रहे हैं। अबान को उसी कब्रिस्तान में सुपुर्दएखाक किया जाएगा, जहां अतीक अहमद के पिता हाजी फिरोज अहमद, उनकी मां, खुद अतीक अहमद, उसके भाई अशरफ और बेटे असद अहमद को दफनाया गया था. अब अबान की कब्र अतीक अहमद की कब्र के ठीक बगल में बनाया गया है.



