
कपड़ों की अलमारी का संबंध शुक्र ग्रह से होता है. वास्तु के अनुसार अलमारी में जूते-चप्पल, ब्यूटी प्रोडक्ट्स, कपड़ों के बीच पैसे, कबाड़ और खाने-पीने का सामान कभी नहीं रखना चाहिए. इससे धन हानि होती है और शुक्र कमजोर होता है. वास्तु शास्त्र कहता है कि घर में रखी हर छोटी-बड़ी चीज से एक खास तरह की ऊर्जा निकलती है. ये ऊर्जा हमारे मन, दिमाग और जिंदगी की तरक्की पर सीधा असर डालती है. इसी तरह जिस अलमारी में हम रोज पहनने वाले कपड़े रखते हैं, उसके लिए भी कुछ खास नियम बताए गए हैं. ज्योतिष में कपड़ों की अलमारी का सीधा नाता शुक्र ग्रह से माना जाता है. अगर अलमारी को सही तरीके से रखा जाए, तो शुक्र मजबूत होता है और घर में पैसों की कभी कमी नहीं रहती है. वहीं अलमारी से जुड़ी एक छोटी सी लापरवाही भी पैसों का नुकसान करा सकती है.
जूते-चप्पल रखने से अलमारी में फैलती है नेगेटिविटी
अक्सर लोग आलस में या जगह कम होने की वजह से अपने जूते-चप्पल कपड़ों वाली अलमारी के नीचे रख देते हैं. वास्तु के मुताबिक यह सबसे बड़ी गलती मानी जाती है. जूते-चप्पल के साथ बाहर की गंदगी और नेगेटिव एनर्जी भी अलमारी के अंदर चली जाती है. ये खबर आप जस्ट अभी में पढ़ रहे हैं। जब आप वो कपड़े पहनते हैं, तो यह बुरा असर धीरे-धीरे आपके स्वभाव और काम पर भी दिखने लगता है. इसलिए जूते-चप्पल हमेशा अलमारी से दूर, किसी अलग शू रैक में ही रखने चाहिए.
कॉस्मेटिक्स और ब्यूटी प्रोडक्ट्स रखने से बचें
अपनी सुंदरता बढ़ाने वाले ब्यूटी प्रोडक्ट्स को कपड़ों के साथ मिलाकर कभी नहीं रखना चाहिए. मेकअप का सामान और कॉस्मेटिक्स रखने के लिए घर में ड्रेसिंग टेबल सबसे सही जगह मानी जाती है. यदि ड्रेसिंग टेबल न हो तो इन्हें कपड़ों से अलग किसी दूसरी जगह रखें. कपड़ों की अलमारी में कॉस्मेटिक्स रखने से शुक्र ग्रह की स्थिति कमजोर होने लगती है. शुक्र कमजोर होने से इंसान की सुख-सुविधाओं और वैवाहिक जीवन में बेवजह की दिक्कतें आने लगती हैं.
कपड़ों के बीच पैसे और गहने दबाकर न रखें
धन और कीमती गहनों का सीधा संबंध धन की देवी माता लक्ष्मी से होता है. कई लोग अपनी अलमारी में कपड़ों की तह के बीच में पैसे या जेवर छुपाकर रख देते हैं. वास्तु के अनुसार ऐसा करने से मां लक्ष्मी का अनादर होता है. अगर आपके पास अलमारी में अलग से तिजोरी नहीं है, तो अलमारी के अंदर किसी एक लॉकर को इसके लिए साफ-सुथरा तय करें. पैसों को कभी भी पहने जाने वाले कपड़ों के साथ मिलाकर नहीं रखना चाहिए.
पुराना कबाड़ और फालतू सामान तुरंत हटाएं
कपड़ों की अलमारी का इस्तेमाल केवल साफ और काम में आने वाले कपड़ों के लिए होना चाहिए. इसमें कोई भी पुराना कबाड़, टूटे-फूटे डिब्बे या बिना काम का सामान जमा करके न रखें. अलमारी में जमा कबाड़ घर में मानसिक तनाव और बीमारियां लेकर आता है. इससे परिवार के सदस्यों के बीच बात-बात पर मनमुटाव होने लगता है. इसलिए अलमारी को समय-समय पर साफ करते रहें और फालतू की चीजें बाहर निकालते रहें.
खाने-पीने की चीजें रखने से बढ़ता है वास्तु दोष
रसोई के अलावा घर के किसी भी कमरे या अलमारी में खाने-पीने का सामान रखना बिल्कुल सही नहीं माना जाता. कपड़ों की अलमारी में खाना या कोई स्नैक्स रखने से भारी वास्तु दोष लगता है. व्यावहारिक नजरिए से भी देखें तो खाने की चीजों की वजह से अलमारी में कीड़े-मकोड़े और चींटियां आ सकती हैं. ये कीड़े आपके महंगे कपड़ों को खराब कर सकते हैं और इनसे संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है.



