Featured Image

Bihar Couple Harassment Case: बिहार में एक वायरल वीडियो ने सुरक्षा और पर्यटकों की निजता को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं. वीडियो में पहाड़ पर घुमने आया एक युवक अपनी महिला मित्र के साथ बाइक पर दिखाई देता है और आसपास मौजूद कुछ लोग उनका वीडियो बनाते नजर आता है. इसके बाद कथित तौर पर दोनों के साथ मारपीट और बदसलूकी की गई. वीडियो में लड़की की चीखने की आवाज भी सुनाई दे रही है. सोशल मीडिया पर वायरल हुई इस वीडियो को देख लोग इसे एक और जमुई कांड जैसा मामला बता रहे हैं, बस अंतर इतना है कि वो रात के सन्नाटे में हुआ था, और यह दिनदाहाड़े हुआ है.

बाइक पर बैठे थे युवक-युवती

वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि युवक और युवती बाइक पर बैठ रहे हैं. इसी दौरान वहां मौजूद स्थानीय लोग उनका वीडियो बनाना शुरू कर देते हैं. वीडियो में युवती को कथित तौर पर लोगों से वीडियो नहीं बनाने के लिए कहते सुना जा सकता है. यह जवाब में कहती है कि वीडियो मत बनाओं हम भी वीडियो बना सकते है.

इसके बाद स्थिति बिगड़ती हुई दिखाई देती है. वीडियो में कथित तौर पर कुछ लोग दोनों के साथ हाथापाई करते नजर आते हैं. युवती की आवाज भी रिकॉर्ड हुई है, जिसमें वह चिखती-चिल्लाती है और छोड़ने की गुहार लगाती सुनाई देती है. ये खबर आप जस्ट अभी में पढ़ रहे हैं। हालांकि, वायरल वीडियो में दिखाई देने वाली पूरी घटना की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है.

अपने दोस्त के साथ घूमने गया लड़की को लड़कों ने घेरकर छेड़ छाड़ तथा परेशान कर रहा है वीडियो में साफ देखा जा सकता है
बिहार के गया जिले से वीडियो आया है एक लड़की के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है.हम @bihar_police @GAYAPOLICEBIHAR से निवेदन करेंगे जल्द से जल्द इन मनचलों को पकड़े। pic.twitter.com/U8cvSlM9pd

— khula parinda 🕊️ (@zubEr_Rr) September 28, 2026

गया जिले का बताया जा रहा है मामला

सोशल मीडिया पर शेयर किए जा रहे वीडियो में बाइक का नंबर और लोगों के बीच हो रही बातचीत के आधार पर दावा किया जा रहा है कि घटना बिहार के गया जिले की है. हालांकि, घटना की वास्तविक जगह और वीडियो में दिखाई दे रहे लोगों की पहचान की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. वीडियो सामने आने के बाद लोगों ने मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की है. यह वीडियो इंस्टाग्राम यूजर Aaryan Babu (@arayan40679) की ओर से शेयर किए जाने का दावा किया जा रहा है.