
भारतीय सिनेमा प्रेमियों के लिए यह हफ्ता खुशियों, रोमांच और कई बड़े सरप्राइज से भरा हुआ है। एक तरफ जहां साउथ सुपरस्टार यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ एडवांस बुकिंग में कमाई के नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है, वहीं बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन की घुटने की सर्जरी के बाद फैंस उनकी सलामती की दुआएं मांग रहे हैं। सिनेमाघरों में जहां ‘आवारापन 2’ और ‘बंटवारा 1947’ के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है, वहीं ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आलिया भट्ट की स्पाईथ्रिलर ‘एल्फा’ के डिजिटल प्रीमियर ने फैंस का उत्साह बढ़ा दिया है। इसके साथ ही ‘महाकाली’ में अक्षय खन्ना के असुर गुरु वाले लुक ने पूरी इंडस्ट्री में सनसनी मचा दी है। ये खबर आप जस्ट अभी में पढ़ रहे हैं। आइए, विस्तार से जानते हैं एंटरटेनमेंट जगत की इन 5 बड़ी और मसालेदार खबरों के बारे में।
……………………………………………………………………………………………………….
‘महाकाली’ में अक्षय खन्ना का धमाकेदार अवतार
अक्षय खन्ना की फिल्म ‘महाकाली’ की पहली झलक/ट्रेलर सामने आ चुका है
फिल्म में वे असुर गुरु ‘शुक्राचार्य’ के किरदार में नजर आ रहे हैं
उनके इस दमदार लुक और रोल की सोशल मीडिया पर खूब तारीफ हो रही है
उनके चेहरे पर बड़ी दाढ़ी, तीखे तेवर और माथे पर भस्म का
तिलक उनके लुक को बेहद खौफनाक और प्रभावशाली बनाता है
टीजर में बेहतरीन VFX और बैकग्राउंड स्कोर का इस्तेमाल किया गया है
फिल्म की कहानी पौराणिक कथाओं और अध्यात्म पर
आधारित एक महागाथा के रूप में पेश की जा रही है
……………………………………………………………………………………………………….
‘टॉक्सिक’ की एडवांस बुकिंग में बंपर शुरुआत
साउथ सुपरस्टार यश की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘टॉक्सिक’ की
एडवांस बुकिंग शुरू होते ही सिनेमाघरों और ऑनलाइन
प्लेटफॉर्म्स पर जबरदस्त रिस्पॉन्स देखा जा रहा है…
टिकट बुकिंग प्लेटफॉर्म्स पर बुकिंग शुरू होते ही शुरुआती कुछ घंटों
में ही लाखों के टिकट बिक गए हैं। ट्रेड एनालिस्ट्स का मानना है
कि फिल्म ओपनिंग डे पर ही कई बड़े रिकॉर्ड ध्वस्त कर सकती है
……………………………………………………………………………………………………….
कार्तिक आर्यन की घुटने की सर्जरी, साझा किया पहला हेल्थ अपडेट
बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन के घुटने की मुंबई में सफल सर्जरी हुई है
अभिनेता ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को रिकवरी का अपडेट दिया
और कबीर खान के संदेश का जिक्र करते हुए लिखा
कि वे जल्द ही स्वस्थ होकर शूटिंग सेट पर वापसी करेंगे
पोस्ट में कार्तिक ने मशहूर निर्देशक कबीर खान के उस संदेश का भी जिक्र किया,
जिसमें कबीर ने उन्हें जल्दी ठीक होकर शूटिंग पर लौटने के लिए मोटिवेट किया था
चोट के कारण उनकी फिल्मों की शूटिंग शेड्यूल को रीशेड्यूल किया गया है
लेकिन डॉक्टर्स के मुताबिक वे कुछ हफ्तों के फिजियोथेरेपी
और विश्राम के बाद काम पर लौटने के लिए फिट हो जाएंगे
……………………………………………………………………………………………………….
आलिया भट्ट की ‘एल्फा’ जल्द आ रही है OTT पर
आलिया भट्ट और शरवरी वाघ स्टारर स्पाईयूनिवर्स एक्शन
फिल्म ‘एल्फा’ के डिजिटल प्रीमियर की तारीख का ऐलान हो गया है
जो दर्शक इसे सिनेमाघरों में नहीं देख पाए थे, वे अब जल्द
ही इसे अपने घर पर ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम कर सकेंगे
सिनेमाघरों के बाद अब यह फिल्म प्राइम वीडियो/डिजिटल
प्लेटफॉर्म पर हिंदी के साथसाथ तमिल, तेलुगु और कन्नड़ भाषाओं
में भी स्ट्रीम की जाएगी, जिससे वो दर्शक भी इसे देख सकेंगे
……………………………………………………………………………………………………….
करण जौहर का शो ‘द ट्रेटर्स 2’ दर्शकों के बीच चर्चा में बना हुआ है
इस शो में श्वेता तिवारी, अभिषेक मल्हान, शालिनी पासी
और पारुल गुलाटी सहित कई चर्चित सेलिब्रिटीज ने हिस्सा लिया,
‘द ट्रेटर्स’ के दूसरे सीजन में कंटेंस्टेंट्स के बीच सीक्रेट गठबंधन,
चालबाजी और धोखे का जबरदस्त खेल देखने को मिल रहा है।
इस बीच शो को लेकर क्रेकेटर शुबमन गिल की बहन शहनील
ने हाल ही में कुछ ऐसे दावे किए हैं, जिसके बाद नया विवाद खड़ा हो गया है
शहनील ने शो पर फिक्सिंग का आरोप लगाया है और उनका दावा है
कि कंटेस्टेंट प्रोडक्शन की ओर से मिले शैडो को
पैसे दिए और ट्रेटर का पता लगाकर गेम में बेईमानी की
……………………………………………………………………………………………………….



