मारुति सुजुकी की पॉपुलर सेडान कार डिजायर ने भारतीय बाजार में एक नया रिकॉर्ड बना दिया है. कंपनी ने अब तक इस कार की 35 लाख यूनिट का उत्पादन पूरा कर लिया है. साल 2008 में लॉन्च हुई डिजायर ने करीब 18 साल 9 महीने में यह उपलब्धि हासिल की है. इसके साथ ही यह मारुति सुजुकी की चौथी ऐसी कार बन गई है, जिसने 35 लाख यूनिट के उत्पादन का आंकड़ा पार किया है. इससे पहले ऑल्टो, स्विफ्ट और वैगनआर यह मुकाम हासिल कर चुकी हैं.

कंपनी के अनुसार, डिजायर का उत्पादन हरियाणा स्थित मानेसर प्लांट में किया जाता है. SIAM की मार्च 2026 में जारी रिपोर्ट के मुताबिक, डिजायर भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली पैसेंजर कार भी है. डिजायर ने अप्रैल 2015 में 10 लाख यूनिट उत्पादन का आंकड़ा पार किया था. इसके बाद जून 2019 में 20 लाख और दिसंबर 2024 में 30 लाख यूनिट का उत्पादन पूरा हुआ. ये खबर आप जस्ट अभी में पढ़ रहे हैं। अब कंपनी ने 35 लाख यूनिट का नया आंकड़ा हासिल कर लिया है. खास बात यह है कि शुरुआती 10 लाख कारों के उत्पादन में कंपनी को 7 साल 3 महीने लगे थे, जबकि आखिरी 10 लाख कारें सिर्फ 4 साल 4 महीने में तैयार की गईं.

4 जनरेशन में बदल चुकी है डिजायर

साल 2008 में पहली बार लॉन्च होने के बाद से डिजायर की 4 अपडेट मॉडल भारतीय बाजार में आ चुके हैं. कंपनी का मानना है कि शानदार डिजाइन, आरामदायक केबिन और रोजमर्रा के इस्तेमाल में आसानी इसकी लोकप्रियता की बड़ी वजह हैं. इसी के दम पर मारुति सुजुकी लगातार 19 साल से सेडान कारों के बाजार में अपनी बादशाहत बनाए हुए है.

डिजायर का नया मॉडल नवंबर 2024 में लॉन्च किया गया था. इसमें नया एक्सटीरियर डिजाइन, डुअलटोन इंटीरियर और कई नए फीचर्स दिए गए हैं. कंपनी ने इसके माइलेज में भी सुधार किया है. खास बात यह है कि यह भारत की पहली सेडान बनी, जिसे भारत एनकैप क्रैश टेस्ट में 5स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली.

CNG और ऑटोमैटिक मॉडल से बढ़ी खासियत

हाल ही में कंपनी ने डिजायर का ऑटोमैटिक गियरबॉक्स वाला SCNG मॉडल भी पेश किया है. मारुति सुजुकी का दावा है कि यह कार 36.47 किमी प्रति किलोग्राम का माइलेज देती है. सितंबर 2026 में JATO Dynamics ने इसे भारत की सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली सेडान के तौर पर प्रमाणित किया था.

डिजायर की मांग सिर्फ भारत तक सीमित नहीं है. पिछले वित्त वर्ष में यह मारुति सुजुकी की टॉप5 एक्सपोर्ट कारों में भी शामिल रही. इससे साफ है कि भारतीय बाजार के साथसाथ विदेशों में भी इस कार को पसंद किया जा रहा है.